Numerology horoscope : इस सप्ताह में साल 2022 का पहला (Numerology horoscope) महीना जनवरी खत्म होगा और फरवरी शुरू होगा। इस पूरे सप्ताह में ग्रह स्थितियां भी बेहद खास बनी हुई हैं। अंक शास्त्र (Numerology horoscope) के मुताबिक मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। यहां मूलांक से मतलब जन्म तारीख के जोड़ से है। जैसे 15 तारीख में जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा।
Numerology horoscope
इन उपायों से व्यापार में हो सकती है वृद्धि, खुलते हैं नये रास्ते Astro Money
इन चीजों को घर में रखने से खुलतें हैं तरक्की के रास्ते, नहीं रहती पैसों की कमी
मूलांक 1 (Mulank 1): इस सप्ताह मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों की चिंता और मार्गदर्शन करने के कारण आप सबके प्रिय बने रहेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। शिक्षा क्षेत्र में अत्यधिक आत्मविश्वास घातक हो सकता है। सिर से जुड़ी बीमारी डॉक्टर से भेंट करा सकती हैं
शुभ रंग :बेबी पिंक शुभ अंक : 6
मूलांक 2 (Mulank 2): कार्यों में देरी होने के कारण परेशान रहेंगे। कुछ घटनाओं से आपका आत्मविश्वास चोटिल होगा। इस सप्ताह काम बोलने और अधिक सुनने और दूसरों को समझने का प्रयास करें। संबंधों में बातों को दिल पर न लें। सोमवार की शाम को किसी मां समान महिला को सफेद शॉल दान में देने से समस्याएं कम हो सकती हैं।
शुभ रंग : केसरिया शुभ अंक : 5
जल्द ही इन राशि के लोगों को भाग्य खोलेंगे बुध, जानें अपनी राशि Budh Margi 2022
Numerology horoscope
मूलांक 3 (Mulank 3): यह सप्ताह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आप किसी घातक चुनौती का सामना करेंगे लेकिन किसी आत्मीय की मदद आपकी रक्षा करेगी। इस सप्ताह वाहन चलाने से बचें। गर्दन से नाभि के बीच का भाग परेशानी दे सकता है।
शुभ रंग : सफेद शुभ अंक : 9
मूलांक 4 (Mulank 4): इस सप्ताह मन दुविधा में रहेगा। मन को एकांतवास अधिक भाएगा। खाने में परहेज करना उचित है। शिक्षण एवं बुद्धि से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा।
शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 7
आज से इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर, क्योंकि… Venus Transit
Numerology horoscope
मूलांक 5 (Mulank 5): इस सप्ताह अधिक बोझ अनुभव करेंगे। जीवनसाथी की उम्मीदें व्यथित करेंगी। झुंझलाहट पर नियंत्रण रखें और ऊं का जप करें। पुराना दिया हुआ धन वापस आएगा।
शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1
मूलांक 6 (Mulank 6): आप यात्रा करेंगे। किसी की एक झलक आपकी नींद उड़ाने वाली है। भावनाओं को थोड़ा नियंत्रित रखें, सामने वाला भी आपकी भावनाओं को समझे ऐसा जरूरी नहीं है।
शुभ रंग : हल्का बैंगनी शुभ अंक : 6
क्या आपके घर में भी होती है तवे से जुड़ी ये गलतियां, रुकता है धन आगमन
मूलांक 7 (Mulank 7): भाग्य आपके साथ है। आपको प्रयास करने की जरूरत है, हर काम आसानी से बनता जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 5
मूलांक 8 (Mulank 8): भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। आवश्यक नहीं कि सबकुछ सही ही हो, समय और परिस्थितियों के अनुसार चलकर ही हम उन्नति करते हैं। अपने अहम् के कारण कोई बहुत बड़ा नुकसान कर सकते हैं। अपनी जिद और ईगो को दबाकर रखें।
जानें किस करियर में चमकेंगे आप, कितनी मिलेगी तरक्की? Palmistry
शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3
मूलांक 9 (Mulank 9): आप क्या कहते हैं और सामने वाला उन्हें किस प्रकार लेता है इस पर ध्यान दें। वरना अपने शब्दों के कारण किसी समस्या में पड़ सकते हैं। इस सप्ताह बच्चों के साथ समय व्यतीत करें।
शुभ रंग : ग्रे शुभ अंक : 2
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।