Numerology Horoscope : अप्रैल महीने (Numerology) का दूसरा सप्ताह 4 मूलांक वाले जातकों के लिए धन लाभ कराने वाला साबित (Numerology) हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को यह सप्ताह चिंताएं और शारीरिक कष्ट दे सकता है। आइए जानते हैं कि यह सप्ताह सभी मूलांक के जातकों के लिए कैसा रहेगा।
Numerology Horoscope
हमेशा रुपयों से भरा रहेगा पर्स तो राशि अनुसार रंग! आजमा लें Astro Tips
मूलांक 1 (Mulank 1): इस सप्ताह प्रेम संबंधो में भाग्य का साथ मिलेगा। खर्चे अधिक होने और कार्यक्षेत्र में रुकावटें आने से मन चिंताग्रस्त रहेगा। भावनात्मक समस्याएं स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। इस सप्ताह घर में किसी भी प्रकार के परिवर्तन से बचना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : केसरिया, शुभ अंक : 3
मूलांक 2 (Mulank 2): इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छा धन-लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद अनुभव करेंगे, लेकिन माता की समस्याओं के कारण आप चिंतित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इस सप्ताह कोई आनंददायक समाचार मिल सकता है। रक्तचाप और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।
शुभ रंग : खाकी /भूरा, शुभ अंक : 5
तुलसी की सूखी पत्ती चमकाएंगी आपकी किस्मत, जानें कैसे Tulsi Remedies
मूलांक 3 (Mulank 3): इस सप्ताह आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आपके पूर्व प्रयासों का लाभ अब आपको प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन संतान को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। किसी यंत्र को चलाते हुए या बिजली का कार्य करते हुए सावधान रहें।
शुभ रंग : केसरिया, शुभ अंक : 5
मूलांक 4 (Mulank 4): इस सप्ताह अपने प्रयासों से आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में दूरी आने के कारण बार-बार नकारात्मक विचार आएंगे। इस सप्ताह आपकी योजनाएं अंतिम समय पर लंबित होती दिख रही हैं। कफजनित रोग परेशान करेंगे, इसलिए सावधान रहें।
शुभ रंग : नेवी ब्लू, शुभ अंक : 1
बेहद कंजूस होते हैं इन 4 राशियों के लोग, कमाते हैं बेशुमार दौलत Zodiac Sign
मूलांक 5 (Mulank 5): इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्राओं से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा, लेकिन किसी भी प्रकार का निवेश करने अथवा आर्थिक निर्णय लेने से पहले विचार करना उचित होगा।
शुभ रंग : नेवी ब्लू, शुभ अंक : 1
मूलांक 6 (Mulank 6): इस सप्ताह आर्थिक लाभ धीरे-धीरे प्राप्त होगा। यात्राओं से विशेष लाभ प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी समस्या को लेकर आप चिंता में रहेंगे। इस सप्ताह मन को शांत रखें एवं हृदय रोगों के प्रति सावधान रहें।
शुभ रंग : हल्का बैंगनी, शुभ अंक : 3
घर आए मेहमान से चाहकर भी नहीं पूछनी चाहिए ये 3 बातें Vishnu Purana
मूलांक 7 (Mulank 7): इस सप्ताह संयम से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में कार्य रुकावटों के साथ पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में विवाद होने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा करते हुए विशेष सावधानी रखें। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
शुभ रंग : गुलाबी, शुभ अंक : 2
मूलांक 8 (Mulank 8): इस सप्ताह रुके हुए कार्यों को लेकर चिंतित रहेंगे। आप विश्वास बनाए रखें। इस सप्ताह सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. यात्रा करते हुए सावधान रहें। आंतों के रोग परेशान करेंगे।
शुभ रंग : हल्का बैंगनी, शुभ अंक : 3
गोमती चक्र के ये उपाय बना सकते हैं आपको धनवान Gomati chakr ke upay
मूलांक 9 (Mulank 9): इस सप्ताह कार्यों में सामान्य से अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में धीमी गति से बढ़ें तो सफलता प्राप्त करेंगे। माता-पिता की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। वाहन से दुर्घटना होने अथवा चोरी होने की संभावना है, सावधान रहें।
शुभ रंग : हल्का लाल, शुभ अंक : 1
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।