Numerology 2022 Rashifal
अंक ज्योतिष राशिफल वार्षिक राशिफल 2022

अपनी जन्म तारीख से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2022? Numerology 2022 Rashifal

Numerology 2022 Rashifal

Numerology 2022 Rashifal : अंक ज्योतिष में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। इसके अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। अब नया साल शुरू होने को है ऐसे में लोगों के मन में ये जानने की जिज्ञासा है कि उनके लिए ये साल कैसा रहेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उसे कैसे परिणाम प्राप्त होंगे। यहां आप अंक ज्योतिष के माध्यम से जानेंगे कि नया साल आपके लिए कैसा रहने वाला है।

Numerology 2022 Rashifal
Numerology 2022 Rashifal

Numerology 2022 Rashifal

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मूलांक 1: जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के लोगों की लव लाइफ के लिए नया साल खास रहने वाला है। प्रेम विवाह होने की अच्छी संभावना बनती दिखाई दे रही है। विवाहित जातकों के जीवन के लिए ये नया साल अनुकूल रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस साल आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो वर्ष की शुरुआत में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ योजनाएं आपको अच्छा फल प्रदान करेंगी।

मूलांक 2: जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 है उनका मूलांक 2 होगा। इस साल आपकी भावुकता चरम पर होगी। दांपत्य जीवन में इस भावुकता के चलते जीवनसाथी को परेशानी महसूस हो सकती है। आपको नौकरी में कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपने जो पूर्व में मेहनत की है उसका प्रतिफल आपको मिलेगा। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी।

संतान प्राप्ति के लिए अचूक हैं ये ज्योतिषीय उपाय : Pregnancy Remedy

मूलांक 3: जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 है उनका जन्म मूलांक 3 होगा। इस राशि के लोगों को अपनी उदारता की प्रवृत्ति के कारण इस साल काफी परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए साल की शुरुआत शानदार रहेगी। लव मैरिज के योग बन रहे हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार करने में आप सक्षम रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होने के आसार रहेंगे।

मूलांक 4: जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31 है उनका मूलांक 4 होगा। इस मूलांक वालों के लिए नया साल अच्छा रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। पदोन्नति की प्रबल संभावना रहेगी। आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह वर्ष अत्यधिक लाभदायक साबित होगा।

धन प्राप्ति के 10 सरल ज्योतिषीय उपाय : Astro Tips For Money

मूलांक 5: जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नया साल अच्छा रहेगा। आपके सारे काम बनेंगे। करियर में ही अच्छी सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रेम संबंधी मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान से संबंधित सुखद समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ मिलकर यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो इस साल आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को इस साल अच्छा लाभ मिलेगा।

मूलांक 6: जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नया साल शुभ साबित होगा। विवाहित लोगों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आपको इस साल अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। वर्ष के उत्तरार्ध में आपको अच्छी पदोन्नति मिल सकती है। निवेश से आपको लाभ मिलने के आसार रहेंगे।

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए कारगर है ये बॉल

मूलांक 7: जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 है उनका मूलांक 7 होगा। नए साल में आपको किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधी मामलों के लिए नया साल कठिन रहने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को वर्ष की शुरुआत में कोई बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं। यह वर्ष नौकरी में अच्छी सफलता दिलाएगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा।

मूलांक 8: जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 है उनका मूलांक 8 होगा। प्रेम संबंधी मामलों के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। विवाहित लोगों को अपने दांपत्य जीवन को मधुर बनाने के अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष थोड़ा संभलकर रहना पड़ेगा। वर्ष के मध्य में आपको अपनी नौकरी में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कुछ गुप्त योजनाएं सफल होंगी। जो आपके लिए लाभ और व्यापार वृद्धि का मार्ग खोलेंगी।

इन जन्मतिथि वाले लोगों को शुक्र-मंगल बनाएंगे धनवान Numerology 

मूलांक 9: जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 है उनका मूलांक 9 होगा। इस मूलांक के लोगों को नए साल में करियर में मजबूती मिलेगी। वर्ष के अंतिम महीनों में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना रहेगी। व्यापारी वर्ग के लोगों को वर्ष की शुरुआत में निवेश करने से भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपको विदेशी माध्यमों से भी अच्छा काम मिल सकता है। आर्थिक तौर पर वर्ष की शुरुआत बेहतरीन रहेगी और आपको अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in