खुशियां मिलेंगी या होगी धन-वर्षा? अपनी जन्म तारीख से जानें अपना हाल Numerology

Numerology : यह सप्ताह मूलांक 2 वाले लोगों (Numerology) को तनाव देगा, वहीं 3 मूलांक वाले लोग (Numerology) अपने परिवार के साथ शानदार समय बिताएंगे। कुछ लोगों को धन लाभ भी होगा। अंक शास्‍त्र (Numerology) के मुताबिक मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के जातकों के लिए यह सप्‍ताह (6 से 12 फरवरी तक) कैसा रहेगा। यहां मूलांक से मतलब जन्‍म तारीख के जोड़ से है। जैसे 15 तारीख में जन्‍मे व्‍यक्ति का मूलांक 6 होगा।

Numerology Horoscope 6 to 12 Feb 2022

Numerology Horoscope

श्रीकृष्ण को प्रिय है बसंत, इन मंत्रों के जाप से खत्म होंगे बुरे दिन Basant 2022

मूलांक 1 (Mulank 1): यह सप्ताह भविष्य की प्लानिंग करने के लिए उत्तम है। बाहर के लोगों से मिलें और उनके विचारों को सुने लेकिन अपने अंतर्मन को भी टटोलें। इस सप्ताह बनाये गए प्लान आपके भविष्य की आधारशिला बनेंगे।
शुभ रंग :नेवी ब्लू शुभ अंक : 3

मूलांक 2 (Mulank 2): आप भावुक व्‍यक्ति हैं और भावनाओं में बहकर आप हर बात के लिए हां कह देते हैं। इस सप्ताह एक नयी आदत सीखने की कोशिश करें कि जब किसी बात के लिए आपका दिल राजी न हो तो ऐसी बात से इनकार कर दें। वरना आपको दुख उठाना पड़ेगा।
शुभ रंग : हल्का लाल शुभ अंक : 5

इस पूरे महीने 6 राशि वालों पर बरसेगा पैसा February planets transit

मूलांक 3 (Mulank 3): यह सप्ताह संघर्षमय रहेगा। कार्य का बोझ बहुत अधिक होगा। कार्य के साथ अपना भी ध्यान रखें। गुरुवार को थोड़ा आराम करने का प्रयास करें और परिवार के साथ समय व्यतीत करें। सर्वाइकल की समस्या हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।
शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 2

मूलांक 4 (Mulank 4): जीवनसाथी के स्वास्थ्य एवं व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होगा। भूतकाल में किये गये कार्य के कारण लाभ प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करें मन को शांति प्राप्त होगी।
शुभ रंग : सफेद शुभ अंक : 9

करियर में खूब तरक्‍की करते हैं 3 राशियों के लोग zodiac sign

मूलांक 5 (Mulank 5): इस सप्ताह आपके दिमाग में पूरे समय पैसों की बातें छाईं रहेंगी। सिर दर्द और नींद की समस्या से परेशान रहेंगे। काम के कारण परेशानी या झुंझलाहट कोई बड़ी बात नहीं है। इसके कारण अपने शरीर और मन को नुकसान न पहुंचाएं। उच्चाधिकारियों से जो परेशानी है उसे लेकर बात करें और समस्याओं का समाधान करें।
शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 3

मूलांक 6 (Mulank 6): संबंधों में विश्वास न हो तो वे बोझ बन जाते हैं। इस सप्ताह आपको संबंधों में विश्वास और आपसी समझ के महत्‍व का अनुभव होगा। किसी गलतफहमी की वजह से कोई बड़ा फैसला न लें। विशेषज्ञों से सलाह करके इस सप्ताह निवेश करने पर लाभ होगा।
शुभ रंग : हल्का बैंगनी शुभ अंक : 6

क्या है अचला सप्तमी का महत्व? जानें खासियत Achala Saptami

मूलांक 7 (Mulank 7): कर्यक्षेत्र में आप अपने चातुर्य से सभी को अपने वश में कर लेंगे और बड़ी सफलता हासिल करेंगे। आपके नए आइडियाज को सभी सराहेंगे। आपके उच्चाधिकारी आप में विश्वास दिखाएंगे। जीवनसाथी के कारण कोई लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह रक्तचाप को लेकर सावधान रहें।
शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 5

मूलांक 8 (Mulank 8): इस सप्ताह खर्चे कम करने का प्रयास करें। पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए यह सप्ताह उत्तम है। सावधानी पूर्वक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना लाभदायक रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से शांति का अनुभव होगा। इन्फेक्शन होने के आसार हैं, इसलिए सावधान रहें।
शुभ रंग : सफेद शुभ अंक : 3

Numerology Horoscope

मूलांक 9 (Mulank 9): कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य से जुडी छोटी-मोटी परेशानी रहेंगी। इस सप्ताह प्रत्येक दिन हनुमान मंदिर में 2 केले और 2 पीले पुष्प अर्पित करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग : हल्का लाल शुभ अंक : 3

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

Recent Posts

पैसों की तंगी दूर करने को बन रहा खास संयोग, करें ये उपाय magh purnima 2022

magh purnima : हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) का विशेष महत्व है। धार्मिक… Read More

1 hour ago

Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 6 फरवरी 2022 | दिन रविवार

Aaj ka Rashifal : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे। (Aaj ka Rashifal) मेष,… Read More

1 hour ago

Dainik Panchang | आज का पंचांग 6 फरवरी 2022 | दिन रविवार

Dainik Panchang : लोकेशन New Delhi, Delhi, India : Dainik Panchang : माघ शुक्ल पक्ष… Read More

1 hour ago