Navratri 2022

नवरात्रि में किस्मत चमकाते हैं लाल किताब के ये अचूक उपाय Navratri 2022

Navratri 2022 : नवरात्रि (Navratri 2022) में माता को प्रसन्न करने के कई उपाय धर्म ग्रंथों, ज्योतिष शास्त्र आदि में (Navratri 2022) बताए गए हैं। लाल किताब में भी ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। लाल किताब में ग्रहों से संबंधित कई विशेष जानकारी दी गई है, साथ ही उनसे संबंधित शुभ फल पाने के उपायों के बारे में बताया गया है। नवरात्रि में लाल किताब (Lal Kitab Ke Upay) के उपाय करने से कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं…

Navratri 2022

Navratri 2022
Navratri 2022

मंगल ग्रह इन राशि वालों को देंगे नौकरी-व्यापार में तरक्की Astrology

चंदन और चांदी के इस उपाय से बन सकती है बिगड़ी क‍िस्‍मत Good Luck Remedies

1. चैत्र नवरात्रि में रोज देवी को मीठा पान चढ़ाएं। ध्यान रखें पान में तंबाकू नहीं होनी चाहिए। इलाइची अवश्य होनी चाहिए। पान चढ़ाते समय देवी से अपनी परेशानी दूर करने की प्रार्थना करें। इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

2. नवरात्रि में नौ दिन दिनों तक रोज देवी मां की मूर्ति या तस्वीर के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और 2 लौंग उसमें डाल दें। अगर आपके परिवार पर किसी की बुरी नजर होगी तो वह उतर जाएगी। अगर बिजनेस नहीं चल रहा हो तो ये उपाय दुकान या ऑफिस में भी कर सकते हैं।

कब है हनुमान जयंती, मुहूर्त, महत्व और सब कुछ Hanuman Jayanti 2022

3. नवरात्रि की अष्टमी तिथि को पांच प्रकार के मेवे जैसे- काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता और खजूर लाल चुनरी में रखकर देवी मां को भोग लगाएं। बाद में इस भोग का प्रसाद परिवार वालों में बांट दें। किसी अन्य व्यक्ति को ये प्रसाद न दें। इससे आपकी परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Navratri 2022
Navratri 2022

4. नवरात्रि के दौरान किसी देवी मंदिर में लाल ध्वज चढ़ाएं। अगर मंदिर में न लगा पाएं तो अपने घर की छत पर भी लाल ध्वज लगा सकते हैं। इसके पहले ध्वज का पूजन जरूर करें। इस उपाय से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

राहु दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय Rahu Grah Upay 2022

5. जिन मंदिरों में नवरात्रि के दौरान भंडारा होता है या अन्नक्षेत्र संचालित होता है, वहां कच्चे अनाज का दान करें। संभव हो तो ये कार्य गुप्त रूप से करें। किसी को भी इसके बारे में न बताएं। इससे आपके घर में कभी अनाज की कमी नहीं होगी।

Navratri 2022
Navratri 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।