Nautapa 2022: हर साल ज्येष्ठ माह में नौतपा (Nautapa 2022) आता है। नौतपा की शुरुआत सूर्य ग्रह के रोहिणी नक्षत्र में (Nautapa 2022) प्रवेश से होती है। वहीं सूर्य देव लगभग 14 दिन रोहणी नक्षत्र में विराजमान रहते हैं। आपको बता दें कि जैसे ही सूर्य देव रोहणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही वैसे ही पृथ्वी का तापमान बढ़ने लगता है और खासकर नौतपा के 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है। आइए जानते हैं किस दिन से शुरू हो रहा है नौतपा…
Nautapa 2022
जानिए कब शुरू हो रहा नौतपा
वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार सूर्य देव बुधवार, 25 मई को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी तिथि से नौतपा की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद सूर्य ग्रह बुधवार, 8 जून को सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र से निकल जाएंगे और इसी के साथ नौतपा समाप्त हो जाएगा।
मौसम पर पड़ेगा यह प्रभाव
वैदिक पंचांग के अनुसार नौतपा के शुरुआती 6 दिनों में गर्मी और उमस रह सकती है। साथ ही नौ दिन में से अंतिम 3 दिन हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। इस वर्ष मानसून अच्छा रह सकता है। किसानों को फायदा होगा। फसल अच्छी होगी। किसानों को फसल का अच्छा मूल्य मिलेगा।
सत्य साबित हो रहीं विष्णु पुराण की ये भविष्यवाणियां! Vishnu Purana
इन लोगों को तरक्की दिलाएगा त्रिग्रही योग Trigrahi Yog 2022
इस तरह बढ़ता है पृथ्वी का ताप
खगोल शास्त्र के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिस कारण तापमान में बढ़ोतरी होती है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा और देवता ब्रह्मा हैं। सूर्य देव आग का गोला हैं और ताप तेज के प्रतीक हैं जबकि चन्द्रमा शीतलता का। आपको बता दें कि सूर्य देव जब चन्द्र के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करते हैं तो इससे रोहिणी नक्षत्र को अपने पूर्ण प्रभाव में ले लेते हैं। जिस कारण पृथ्वी को चंद्र से मिलने वाली शीतलता प्राप्त नहीं हो पाती। इस कारण इस दौरान पृथ्वी का ताप अधिक बढ़ जाता है।
नौतपा में इन चीजों का करें दान
नौतपा में सुबह स्नान, पूजा के बाद सत्तू, घड़ा, पंखा या छाता भी दान कर सकते हैं। इस अवधि में जरूरतमंदों को ठंडी चीजें दान करने से ब्रह्रा जी प्रसन्न होते हैं और सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
Taurus Child Nature: अदभूत प्रतिभा के धनी होते हैं वृष राशि के बच्चे
इस साल शनि जयंती पर बन रहा अद्भुत संयोग Shani Jayanti 2022
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।