May 2022 Astrology : मई में (May 2022) होने वाले ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इस महीने (May 2022) में 4 ग्रह चंद्रमा, सूर्य, मंगल और शुक्र राशि बदलेंगे, वहीं बुध ग्रह वक्री यानी टेढ़ी चाल चलेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग इस महीने में बनेंगे। अन्य ग्रहों में छोटी-मोटी हलचल देखने को मिलेगी। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। ज्योतिषियों के अनुसार इस महीने में होने वाले ग्रह परिवर्तन का शुभ प्रभाव 5 राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन लोगों का गुड लक बढ़ सकता है।
May 2022 Astrology
सूर्य के राशि परिवर्तन का होगा सभी 12 राशियों पर असर Surya Gochar 2022
होंठों की बनावट बताती हैं महिलाओं का नेचर, होती हैं ऐसी… Samudra Shastr
आगे जानिए इस महीने में कब- कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा और किन राशियों पर इसका शुभ फल देखने को मिलेगा…
सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस महीने ये ग्रह 14 मई को राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा।
मंगल का राशि परिवर्तन
मंगल ग्रह इस समय मीन राशि में है। ये ग्रह 17 मई को मीन राशि में निकलकर मेंष में प्रवेश करेगा।
बुध का राशि परिवर्तन
बुध ग्रह इस समय वृषभ राशि में है। इस महीने ये ग्रह राशि तो नहीं बदलेगा लेकिन 10 मई को को ये ग्रह वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। इससे प्रभाव भी सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।
शुक्र का राशि परिवर्तन
वर्तमान मे ये ग्रह मीन राशि में है। ये ग्रह 23 मई को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा ।
इन राशियों को मिलेंगे शुभ फल
मई माह में होने वाले ग्रह परिवर्तनों का शुभ असर किन राशियों को मिलेगा, आगे जानिए…
वृषभ
धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। अतिरिक्त कमाई भी इस समय हो सकती है। सरकारी कामों से फायदा होगा। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। जीवन साथी से हर तरह की खुशी प्राप्त होगी। आपसी समझ और तालमेल बेहतर रहेगा। नौकरी के लिए समय सब तरह से आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ देने वाली स्थितियां बन रही हैं। अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। सेहत के लिहाज से भी समय ठीक रहेगा।
कन्या
परिवार के लिए अच्छी सूचनाएं आपको मिल सकती हैं। माता से सुख मिलेगा। नए कारोबार की रूपरेखा बनेगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। लक्ष्य प्राप्त होगा एवं संतान से सुख मिलेगा। यात्रा सुखद होगी एवं मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे। कोई बड़ा लाभ व्यापार में आपको मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा।
तुला
ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग और अच्छी खबर आ सकती है। कोई धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है। परिवार के साथ एंजाय करने के लिए कई मौके इस महीने में आएंगे। दाम्पत्य जीवन शुभ रहेगा। संतान का सुख मिल सकता है। नौकरी में समय आपके लिए काफी लाभकारी रह सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
गुड लक बढ़ाने के लिए अपनी जेब में रखें खास रंग का पर्स Lucky Number Purse
जब पूरा लाल हो जाएगा चांद, क्यों कहा जा रहा ब्लड मून Blood Moon 2022
वृश्चिक
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार उत्तम रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। भाग्य का सहारा मिलेगा। पुराने अटके कार्य संपन्न होंगे। विदेश जाने वालों सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। इस महीने आपको जॉब में किस्मत का काफी सहारा मिलेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत के लिए समय बेहतरीन रह सकता है।
मकर
बुद्धि कौशल का विकास होगा। आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं सहयोग भी मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। सुख की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य के लिए समय बेहतरीन हो सकता है। सब तरह से समय अनुकूल होगा। नौकरी और बिजनेस के लिए ये समय सामान्य रहेगा, किसी तरह का कोई नुकसान होने के योग नहीं बन रहे हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।