Mars : मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल 20 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन मंगल Mars, सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 6 सितंबर 2021 तक मंगल Mars इसी राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से किस राशि को मिलेगा क्या फल….
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
मेष राशि
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय वाहन न चलाएं। अगर जरूरी हो तो विशेष सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धन-लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ कहा जा सकता है।
देवशयनी एकादशी पूजा विधि, व्रत कथा, महत्व और आरती : Devshayani Ekadashi
वृष राशि
पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। लेन- देन के लिए समय शुभ है। वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। धन- खर्च सोच-समझकर ही करें।
मिथुन राशि
कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
Everyone Dream एक घर हो अपना… यंत्र से हो सकता है साकार
कर्क राशि
वाद- विवाद से दूर रहें। क्रोध न करें। गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं। कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।
सिंह राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
इन चार चीजों में महिलाएं पुरुषों से होती हैं आगे : Astro vision
तुला राशि
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी। निवेश करने के लिए समय शुभ है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। धन- खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। वाद- विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक राशि
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। मान- सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धनु राशि
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
चांदी का चौकोर टुकड़ा बदल सकता है आपका भाग्य, जानिए इसके चमत्कारी फायदें : silver
मकर राशि
व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। धन-लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। कानूनी कार्यों में चमकदार सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
यश, कीर्ति और पराक्रम का समय है। निवेश के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति नसीब होगी। वाद-विवाद से दूर रहें। बहुत अच्छा समय आपका इंतजार कर रहा है।
मीन राशि
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस समय धैर्य से काम लें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन धन- खर्च सोच- समझकर ही करें। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।