Mangal Rashi Parivartan 2022

इन 5 राशि वालों को मुश्किल में डालने आ रहे मंगल, रहें संभल कर Mangal Rashi Parivartan 2022

Mangal Rashi Parivartan 2022 :आने वाली 17 मई की सुबह 9 बजकर 45 मिनट (Mangal Rashi) पर मंगल का राशि  परिवर्तन होने वाला है। इसके बाद मंगल (Mangal Rashi) 27 जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम और शौर्य का कारक माना जाता है। मंगल को क्रूर ग्रह भी कहा जाता। ज्योतिषियों का कहना है कि मंगल का यह गोचर 5 राशियों के जातकों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

Mangal Rashi Parivartan 2022

Mangal Rashi Parivartan 2022
Mangal Rashi Parivartan 2022

ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह गोचर मंगलवार, 17 मई को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर होने वाला है। इसके बाद मंगल 27 जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम और शौर्य का कारक माना जाता है। मंगल को क्रूर या पाप ग्रह भी कहा जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि मंगल का यह गोचर 5 राशियों के जातकों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। इन राशियों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है।

May 2022 : किन 5 राशि वालों चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा गुड लक?

बन रहे दो विशेष योग, इन राशि वालों को होगा धनलाभ Chandra Grahan 2022

कर्क- मंगल का आगामी गोचर कर्क राशि के आठवें भाव में होगा। इस कारण आपके कार्य-व्यापार में दिक्कतें बढ़ेंगी। आर्थिक मोर्चे पर आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। रुपये-पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठगों से सावधान रहें और कर्ज-उधार से दूर रहें।

तुला- मंगल तुला राशि के पंचम भाव में गोचर करने जा रहा है। मंगल का यह गोचर आपकी राशि के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कर्ज और उधार से आपकी टेंशन बढ़ सकती हैं। यदि आप किसी बड़ी प्रॉपर्टी में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए अपना फैसला टाल दीजिए।

Mangal Rashi Parivartan 2022
Mangal Rashi Parivartan 2022

वृश्चिक- मंगल वृश्चिक राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक मोर्चे पर आपने जो रफ्तार पकड़ रखी थी, वो अब धीमी पड़ती जाएगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे और आय के साधन कम होंगे। निवेश करने के योग बन रहे हैं। हालांकि आगे चलकर इस निवेश से आपको लाभ भी प्राप्त होगा।

25 मई से लग रहा नौतपा, 9 दिन तक झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी Nautapa 2022

लक्ष्मी की कृपा के लिए आज का दिन है खास, इन उपायों से होगा धन आगमन Astro Upay

मकर- मंगल मकर राशि के चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इस गोचर अवधि में आप खुद को पारिवारिक संकटों से घिरा पाएंगे। आपकी कड़वी बातें लोगों के मन को ठेस पहुंचाएंगी। रिश्तों में खटास पैदा होगी। गुस्से की वजह से भारी नुकसान उठाएंगे। वित्तीय हानि के भी योग बन रहे हैं। आय के साधनों में कमी हो सकती है। बैंक-बैलेंस भी बिगड़ सकता है।

मीन- मंगल देव मीन राशि वालों के लिए बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान मीन राशि वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत के बावजूद मुश्किल से सफलता हाथ लगेगी। वर्कप्लेस पर आपकी इमेज खराब हो सकती है। घर-परिवार में कलह बढ़ सकते हैं। आर्थिक तंगी भी आपको घेर सकती है।

Mangal Rashi Parivartan 2022
Mangal Rashi Parivartan 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।