Mangal Gochar 2022

इन लोगों को बड़ा धनलाभ कराएगा मंगल का राशि परिवर्तन Mangal Gochar 2022

Mangal Gochar 2022 : किसी भी ग्रह का (Mangal Gochar) एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन गोचर कहलाता है। जून (Mangal Gochar) में 5 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसमें एक ग्रह मंगल भी है। मंगल ग्रह आगामी 27 जून सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर गोचर कर रहे हैं। इस दौरान मंगल ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, व्यवसाय और पराक्रम का कारक है। मंगल ग्रह का ये गोचर कुछ राशियों के जातकों के लिए फलदायी होने वाला है। इन 4 राशि वालों के लिए ये गोचर लाभदायी होने वाला है।

Mangal Gochar 2022

Mangal Gochar 2022
Mangal Gochar 2022

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों को मंगल गोचर का शुभ फल मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल मिलेगा और इस दौरान आय में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, कारोबारियों के लिए भी ये गोचर फायदा ला रहा है। इस दौरान किसी भी तरह का लोन लेने से बचें। मंगल गोचर के दौरान आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, जिसका प्रभाव करीबीयों पर देखा जा सकता है। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। वहीं, करियर में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Child Astrology : मनमौजी होते हैं कर्क राशि के बच्‍चे, बनते हैं लीडर

भाग्य चमकाने के लिए करें ये आसान काम, दिन पलटते नहीं लगेगी देर Good Luck Tips

सिंह राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलने जा रहा है। वहीं, पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनेगा। इस दौरान छोटी यात्रा कर सकते हैं और ये यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। वहीं प्रॉपर्टी के मामलों में भी फायदा मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों और कारोबारियों के लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। लेकिन एक से ज्यादा काम हाथ में लेना परेशानियां खड़ी कर सकता है। मंगल गोचर से घर में सब मंगल ही होगा। घर में सुख-शांति रहेगी।

Mangal Gochar 2022
Mangal Gochar 2022

मकर राशि- इस राशि में गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इसे सुख भाव माना जाता है। इस गोचर के दौरान जमीन-जायदाद का लाभ हो सकता है। मां के स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में भी शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान वित्त से जुड़े मामलों को लेकर विशेष सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर अनुकूल रहने वाला है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। धन प्राप्त हो सकता है। भाग्य भी पूरा साथ देगा। अगर कोई काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो कर सकते हैं। इस दौरान जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता ही हाथ लगेगी। इस दौरान आंख या दांत से संबंधित परेशानी हो सकती है इसलिए विशेष ध्यान रखें। वाणी में कठोरता आ सकती है जो कि परिवार के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। मंगल गोचर के दौरान विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतें।

Leo Children जन्म से ही नेतृत्व क्षमता रखते हैं सिंह राशि के बच्चे

जून में इन 3 राशि वालों को मिलेगी ताबड़तोड़ तरक्‍की और कमाई! Grah Gocar 2022

Mangal Gochar 2022
Mangal Gochar 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।