Mahashivratri Auspicious Yog : महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस (Mahashivratri) दिन भक्त अपने- अपने तरीके से भगवान शिव की पूजा- अर्चना करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन ग्रहों का महासंयोग भी बन रहा है। इस दिन शनि देव की मकर राशि में चंद्रमा, शनि, शुक्र, बुध मंगल ग्रह विराजमान रहेंगे। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में स्थित रहेंगे।
Mahashivratri Auspicious Yog
ताकतवर दुश्मन भी घुटने टेक देता है इन लोगों के सामने!
बेहद ईर्ष्यालु होते हैं ये राशि वाले, जानें कहीं आपके पास तो नहीं ?
ग्रहों (Mahashivratri) के इस विशेष संयोग असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिन पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये राशियां कौ न सीं हैं…
मेष राशि: ग्रहों का ये विशेष संयोग दशम स्थान में बनेगा। इसलिए इस समय आप भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। इस समय आपकी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। जो काम अटके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। आपको भगवान शिव की पूजा लाल चंदन और लाल पुष्प अर्पित कर करनी चाहिए।
आज से बदल जाएगा इन राशि वालों का भाग्य! जानें अपने बारे में Mangal Gochar 2022
वृषभ राशि: आपकी राशि से ग्रहों का विशेष संयोग आपके नवम यानि भाग्य स्थान में बनेगा। इसलिए आपको इस समय भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही लव लाइफ मधुर रहेगी। विदेश से धन प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में आकस्मिक लाभ मिल सकता है। आपको महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा गन्ने के रस और दूध से रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करेंगे।
रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है अघोरी का जीवन, जानें रहस्य Aghori sadhu
तुला राशि: आपकी राशि से यह संयोग चतुर्थ स्थान में बनेगा। जिसको सुख और माता का भाव का कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। नई जॉब की आपको प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। जिससे आपकी वाहवाही हो सकती है। आपर शहद और इत्र से भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना चाहिए।
मकर राशि: आपकी ही राशि में ही 5 ग्रहों का महासंयोग रहने वाला है। इसलिए आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। या फिर आपका इंक्रीमेंट लग सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है। जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए। किसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनका दूध में काले तिल डालकर रुद्राभिषेक करना चाहिए।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।