Maang Tikka: दुल्हन शादी के दिन सोलह श्रृंगार (Maang Tikka) करती है। इस दौरान सारे गहनों के साथ वह मांग टीका (Maang Tikka) जरूर पहनती है। महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले इन सभी गहनों की अपनी खासियत भी है और उनसे फायदा भी होता है। हर गहने का धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से खास महत्व है। इसमें मांग टीका भी शामिल है। मांग में सिंदूर भरना, टीका पहनना सुहाग की निशानी होता है। इसके अलावा यह दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद भी लगाता है।
Maang Tikka
हिंदू धर्म में अहम माना गया है मांग टीका- Maang Tikka
माथे के बीचों बीच मांग पर धारण किया जाने वाला टीका सुहाग की निशानी होता है। इसलिए भारतीय महिलाएं शादी के दिन और खास मौकों पर मांग टीका पहनती हैं।
चूंकि ये मांग टीका, मांग से लेकर माथे के बीचों-बीच तिलक लगाने के स्थान तक जाता है इसलिए इसे मांग टीका कहते हैं।
यहां तक कि सभी हिंदू देवियां भी मांग टीका धारण करती हैं, फिर चाहे वे धन क देवी मां लक्ष्मी हों, दुष्टों का संहार करने वाली मां दुर्गा हों या विद्या देने वाली मां सरस्वती हों।
इस साल शनि जयंती पर बन रहा अद्भुत संयोग Shani Jayanti 2022
Taurus Child Nature: अदभूत प्रतिभा के धनी होते हैं वृष राशि के बच्चे
इसके अलावा माथे की बीचों-बीच पहने जाने वाले मांग टीका को हिंदू धर्म में छठा चक्र कहा जाता है। यही तीसरी आंख और वह बिंदु है जहां शिव-शक्ति मिलकर ‘अर्धनारीश्वर बनाते हैं। यह आधी महिला और आधे पुरुष का प्रतीक है। शादी भी स्त्री और पुरुष के मिलन का पवित्र बंधन है।
वैज्ञानिक लाभ- Maang Tikka
मांग टीका पहनने के कुछ सेहत संबंधी लाभ भी हैं। विज्ञान ने इसे कई रिसर्च आदि के जरिए साबित भी किया है। वैज्ञानिक नजर से देखें तो मांग टीका पहनने से महिलाओं को मानसिक तनाव नहीं होता है। वे कई तरह की मानसिक समस्याओं से दूर रहती हैं।
साथ ही उनकी निर्णय क्षमता बेहतर करता है। इसके अलावा यह उनके शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है इसलिए बेहद गर्म और ठंडे इलाकों में महिलाएं रोज मांग टीका पहनती हैं।
इन लोगों को तरक्की दिलाएगा त्रिग्रही योग Trigrahi Yog 2022
सत्य साबित हो रहीं विष्णु पुराण की ये भविष्यवाणियां! Vishnu Purana
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।