Lunar Eclipse 2022

अब 15 दिन बाद लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें इसका प्रभाव Lunar Eclipse 2022

Lunar Eclipse 2022 : साल 2022 में पूरे साल दो चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगेंगे। पंचाग के अनुसार साल 2022 में 30 अप्रैल (Lunar Eclipse) को सूर्य ग्रहण लग चुका है और अब साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद 16 मई के दिन लग रहा है। इस दिन वैशाख की पूर्णिमा है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। आपको बता दें कि इस साल दोनों ही चंद्र ग्रहण पूर्ण होंगे।

धार्मिक मान्यता है कि ग्रहणों का प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों पड़ता है। व्यक्ति के जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। ये चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। वहीं, इसका प्रभाव भारत में कम होगा।

Lunar Eclipse 2022

Lunar Eclipse 2022
Lunar Eclipse 2022

साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण कब?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई के दिन पड़ रहा है। वहीं, दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 के दिन पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन पड़ता है। इस समय कई तरह के कार्य वर्जित होते हैं।

अक्षय तृतीया पर चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत Akshaya Tritiya 2022

मई माह के व्रत और त्योहार, देखें कैलेंडर Fast and Festivals May 2022

जानें चंद्र ग्रहण का समय 2022
पंचाग के अनुसार भारत में 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार के दिन सुबह 08:59 बजे से शुरू होकर सुबह 10:23 बजे तक रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण की दृश्यता बिल्कुल नहीं इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

Lunar Eclipse 2022
Lunar Eclipse 2022

इन जगहों पर दिखेगा पहला चंद्र ग्रहण 2022
16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण नजर न आने के कारण इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगी।

शगुन के लिफाफे में क्यों लगा होता है 1 रुपये का सिक्का? ये हैं खास वजहें Shagun ka Lifafa

Astrology : इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी की बनी रहती है असीम कृपा

चन्द्र ग्रहण का भारत में क्या पड़ेगा प्रभाव
भारत में चंद्र ग्रहण मान्य न होने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही इस चंद्र ग्रहण का शुभ या अशुभ प्रभाव भी भारत में नहीं पड़ेगा।

Lunar Eclipse 2022
Lunar Eclipse 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।