Life Mantra 2022 : धन की चाहत (Life Mantra) हर किसी के मन में रहती है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी बताया (Life Mantra) गया है। मान्यता है कि उनकी कृपा के बिना धन की प्राप्त नहीं हो सकती। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उसके जीवन में धन-वैभव की कमी नहीं होती है। चाणक्य नीति के मुताबिक धन आने पर व्यक्ति को सचेत रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल है। ऐसे में जानते हैं कि धन आने पर क्या नहीं करना चाहिए।
Life Mantra 2022
हमेशा रुपयों से भरा रहेगा पर्स तो राशि अनुसार रंग! आजमा लें Astro Tips
तुलसी की सूखी पत्ती चमकाएंगी आपकी किस्मत, जानें कैसे Tulsi Remedies
लालच ना करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी भी इंसान को दूसरों के धन का लालच नहीं करना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक परिश्रम से कमाया हुआ धन ही अपना होता है। बिना परिश्रम से मिला हुआ धन अधिक समय तक नहीं टिकता है। लालची इंसान पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है।
बेहद कंजूस होते हैं इन 4 राशियों के लोग, कमाते हैं बेशुमार दौलत Zodiac Sign
गलत संगति से रहें दूर
आचार्य चाणक्य के मुताबिक हर इंसान को गलत संगति से दूर रहना चाहिए। गलत संगति हमेशा नुकसान पहुंचाती है। चाणक्य की मानें तो इंसान को हमेशा विद्वान, धर्म का पालन करने वाले और ज्ञानवान लोगों की संगति करनी चाहिए। गलत आदत वाले इंसान पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है।
घर आए मेहमान से चाहकर भी नहीं पूछनी चाहिए ये 3 बातें Vishnu Purana
जरूरत पड़ने पर ही करें धन खर्च
चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी इंसान को कभी भी धन का अपमान नहीं करना चाहिए। धन को हमेशा सहेजकर रखना चाहिए और सोच समझकर खर्च करना चाहिए, क्योंक जो लोग धन का कद्र नहीं करते, उनके पास मां लक्ष्मी नहीं रुकती हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।