Ketu Gochar 2022

केतु के गोचर से इन राशि वालों को मिलेगा धनलाभ Ketu Gochar 2022

Ketu Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र (Ketu Gochar) के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या उदय होता है, तो उसका (Ketu Gochar) सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही किसी के लिए यह परिवर्तन लकी रहता है, तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु मंगल के आधिपत्य वाली राशि वृश्चिक से 12 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर शुक्र के आधिपत्य वाली राशि तुला में गोचर करेंगे।

Ketu Gochar 2022

Ketu Gochar 2022
Ketu Gochar 2022

अप्रैल 2022 के व्रत एवं त्योहार, यहां देखिए पूरा कैलेंडर Festival List April 2022

ऐसा मंदिर जहां भूख से दुबले हो जाते हैं श्रीकृष्ण Shri Krishna

केतु ग्रह करीब 1.5 साल बाद गोचर करने जा रहे हैं। केतु के गोचर का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस गोचर से विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मकर राशि:

केतु ग्रह के गोचर करते ही मकर राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि केतु ग्रह आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कई स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। व्यापार में आप नई डील फाइनल कर सकते हैं। कुलमिलाकर आपके लिए केतु का गोचर शुभ रहने वाला है।

इस एक काम के बिना अधूरा माना जाता है दुर्गा सप्तशती का पाठ Chaitra Navratri

कर्क राशि:

आपके लिए केतु ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपके चतुर्थ स्थाव में गोचर करेंगे। जिसे सुख और माता का भाव कहा जाता है। इसलिए कर्क राशि के जातकों के लिए केतु की यह स्थिति उत्साहजनक रह सकती है। यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

साथ ही इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, वो लोग इस दौरान किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख भी प्राप्त हो जाता है।

1500 साल बाद अति दुर्लभ योग में शुरू हुआ हिंदू नववर्ष, जानें क्या है खास Hindu Nav Varsh

कुंभ राशि:

आपकी राशि से केतु नवम (भाग्य) भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है।साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। इस समय आर कारोबार के संबंध से कहीं बाहर की भी यात्रा कर सकते हैं, जो आपको लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिल सकती है। साथ ही जिन लोगों का इंक्रीमेंट रुका हुआ था उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है।

Ketu Gochar 2022
Ketu Gochar 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।