Jwala devi

Jwala devi रहस्यों से भरा है मां जगदंबा का यह मंदिर,अकबर ने झुकाया था शीश

Jwala devi :  हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध ज्वाला देवी (Jwala devi) मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। देवी को समर्पित (Jwala devi) यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कालीधर पहाड़ी पर स्थित है। इसकी ख्याति ज्योता वाली मां के मंदिर के रूप में भी है। इस स्थान पर माता सती की जिह्वा (जीभ) गिरी थी। कहते हैं कि इस मंदिर की खोज पांडवों ने की थी। इसके अलावा इस मंदिर से जुड़े कुछ खास रहस्य भी हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

Jwala devi : अद्भुत हैं 9 ज्वालाएं

Jwala devi
Jwala devi

Best Friend : मुसीबत में भी साथ नहीं छोडते इन राशि के दोस्त

Budh Gochar : बुध ग्रह फिर बदलने जा रहे राशि, इन लोगों को होगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के इस शक्तिपीठ में वर्षों से 9 प्राकृतिक ज्वालाएं जल रही हैं। कहते हैं कि इन ज्वालाओं का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक कई सालों से रिसर्च कर रहे हैं। 9 किलोमीटर की खुदाई करने के बाद भी वैज्ञानिकों को आज तक वह जगह नहीं मिल सकी, जहां प्राकृतिक गैस निकल रही हो। धरती से 9 ज्वालाएं निकल रही हैं जिसके ऊपर मंदिर बनाया गया है। इन 9 ज्वालाओं को चंड़ी, हिंगलाज, अन्नपूर्णा, महालक्ष्मी, विंद्यवासिनी, सरस्वती, अंबिका, अंजीदेवी और महाकाली के नाम से जाना जाता है।

parad kada बेहद खास धातु का कड़ा, पहनते ही कई बीमारियां हो जाती हैं छुमंतर

Life Mantra पति से प्रेम करने वाली महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम

1835 में किया गया था मंदिर का निर्माण
ज्वाला देवी मंदिर मंदिर को सबसे पहले राजा भूमि चंद ने बनवाया गया था। बाद में महाराजा रणजीत सिंह और राजा संसार चंद ने 1835 में इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किया था।

अकबर ने किए थे लौ बुझाने के कई प्रयास
इस मंदिर में जल रही 9 अखंड ज्वालाओं को बुझाने के लिए मुगल सम्राट अकबर ने लाख कोशिश की थी। परंतु लाख कोशिशों के बावजूद भी वे इसे बुझाने में नाकाम रहे। दरअसल इस ज्वाला को लेकर अकबर के मन में कई शंकाएं थीं। उन्होंने इस ज्वाला को बुझाने कि उस पर पानी डालने का आदेश दिया था। साथ ही ज्वाला की लौ की तरफ नहर को घुमाने का भा आदेश दिया था, लेकिन ये सभी कोशिशें असफल रही थीं।

Jwala devi
Jwala devi

कहते हैं कि देवी मंदिर के चमत्कार को देखकर वे झुक गए और खुश होकर वहां सोने का छत्र चढ़ाया था। हालांकि कहा ये भी कहा जाता है कि देवी मां ने उनकी ये भेंट स्वीकार नहीं कीं और सोने का छत्र नीचे गिर गया। जिसके बाद वह किसी अन्य धातु में बदल गया। जिसका पता आज तक किसी को नहीं है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।