Jupiter Planet Transit 2022 : देवगुरु बृहस्पति (Jupiter Planet) वैवाहिक जीवन, सुख-समृद्धि, भाग्य, अच्छा करियर देने वाले ग्रह हैं। (Jupiter Planet) वे करीब 1 साल में राशि बदलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को बहुत शुभ ग्रह माना गया है। यह ग्रह मजबूत हो तो जातक को हर काम में किस्मत का पूरा साथ मिलता है। उसे कामों में सफलता मिलती है। वह तेजी से तरक्की करता है, खूब पैसा कमाता है और उसका वैवाहिक जीवन शानदार चलता है।
इस समय गुरु अपनी ही राशि मीन में हैं इसलिए उनकी स्थिति और भी ज्यादा अहम हो गई है। वे 22 अप्रैल 2023 तक मीन राशि में ही रहेंगे। इस दौरान वे 3 राशि वालों पर जमकर मेहरबान रहेंगे।
Jupiter Planet Transit 2022
इन 3 राशि वालों के लिए शुभ गुरु का गोचर काल
वृष राशि:
वृष राशि वालों के लिए अगले एक साल तक गुरु बेहद शुभ फल देंगे। उन्हें करियर में तरक्की मिलेगी।
कामकाज में निखार आएगा। बॉस आपके काम के मुरीद हो जाएंगे। प्रमोशन, नई नौकरी मिल सकती है।
आय बढ़ेगी और एक से ज्यादा तरीकों से आय होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
व्यापारियों की बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यह डील भविष्य में खूब लाभ दिलाएगी।
सिंगल जातकों का विवाह होने के प्रबल योग हैं।
ग्रहों की दशा बनाती है व्यक्ति को आलसी, एक्टिव बनने के लिए करें ये उपाय Laziness Reason
मांग में सिंदूर भरने को लेकर कभी न करें ये गलती, छिन जाएगी घर की सुख-शांति! Sindoor Tips
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए अगला एक साल बेहद शुभ है। मीन राशि के गुरु उन्हें करियर में बड़ा उछाल दे सकते हैं। उन्हें नई नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है। मिथुन राशि के कारोबारी जातकों को यह समय बड़ा लाभ दे सकता है। उनका व्यापार खासी तरक्की करेगा। बेहतर फल पाने के लिए हल्दी का तिलक लगाना शुभ फल देगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वाले जातकों को गुरु का यह गोचर असीम सुख-समृद्धि देगा। वे किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं और किस्मत इसमें पूरा साथ भी देगी। जो लोग कारोबार में किसी डील या नए प्रोजेक्ट के मिलने का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार खत्म हो सकता है। कारोबार के लिए यात्राएं करेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। यदि कोई बीमारी परेशान कर रही थी तो अब वह भी ठीक हो जाएगी।
किस फील्ड में मिलेगी आपको सफलता, जाने अपने लकी नंबर से Ank Jyotish
धन में वृद्धि के लिए घर की तिजोरी में रखें ये 5 चीजें Astro Money Tips
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।