Jupiter ज्योतिष में गुरु को सबसे शुभ ग्रह माना गया है क्योंकि यह शुभ फल बढ़ाता है। यदि कुंडली में गुरु अच्छी स्थिति में है तो हर काम में व्यक्ति की किस्मत साथ देती है। उसे खूब सफलता और खुशियां मिलती हैं, जबकि गुरु की कुंडली में कमजोर स्थिति दुख और संघर्ष का कारण बनती है। गुरु 19 फरवरी 2022 शनिवार को कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं और 20 मार्च 2022 तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसका असर सभी राशियों पर होगा।
Jupiter इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ
![Jupiter गुरु ग्रह अस्त होकर किसे मालामाल? जानें सभी राशियों पर असर 2 Jupiter](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/01/1020653-rashifal-1.jpg?resize=300%2C218&ssl=1)
Grah dosh कौन से ग्रह रिश्ते में लाते हैं खटास? मधुर संबंध बनाने के आसान उपाय
Shani Ast 2022 इन राशियों को नौकरी-व्यापार में झेलना होगा भयानक कष्ट
गुरु की स्थिति में यह परिवर्तन 8 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। अस्त गुरु भी इनकी किस्मत चमकाकर खासा लाभ देंगे। अस्त गुरु मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के लिए बहुत लाभदायी साबित होंगे। उन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। धन लाभ होगा। करियर-कारोबार में जमकर तरक्की मिलेगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। ऐसा कुछ शुभ काम भी हो सकता है, जो भविष्य में बड़ा फायदा दे। कुल मिलाकर गुरु की कृपा से उन पर मां लक्ष्मी जमकर मेहरबान होंगी और खूब सुख-समृद्धि देंगी।
Til Vigyan धनवान बनते हैं ऐसे लोग, जिनके शरीर के इन हिस्सों पर होते हैं तिल
Jupiter इन राशि वालों को होगा घाटा
गुरु की स्थिति में यह परिवर्तन कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लिए अशुभ फल देगी। इन राशि वाले जातकों को इस अवधि में नुकसान, शत्रुओं से हानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं किसी विवाद भी हो सकता है। लिहाजा इस समय बेहद संभलकर चलें। वहीं कर्क राशि वाले जातकों पर इसका असर औसत रहेगा।
![Jupiter गुरु ग्रह अस्त होकर किसे मालामाल? जानें सभी राशियों पर असर 2 Jupiter](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/01/1020653-rashifal-1.jpg?resize=300%2C218&ssl=1)
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।