613875 kri 1
राशिफल व्रत एवं त्यौहार

खुशियां मिलेंगी अपार, राशि के अनुसार कृष्णा को अर्पित करें वस्त्र : Janmashtami 2021

Janmashtami 2021 : आगामी 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण ने धर्म की रक्षा और अधर्मियों के वध के लिए भगवान श्री हरि ने श्रीकृष्ण के रुप में अवतार लिया था। इस अवतार के दौरान श्रीकृष्ण ने अनेक लीलाएं तो की हीं, साथ ही उन्होंने दीन दुखियों के कष्ट भी हरे।

613875 kri 1

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने संसार को प्रेम का महत्व सिखाने और धर्म की स्थापना करने के लिए द्वापरयुग में धरती पर अवतार लिया था।

इन राशि वालों के लिए मुश्किलभरा हो सकता है सितंबर का महीना, कहीं आप तो नहीं

आज भी संसार में श्रीकृष्ण के प्रति लोगोंं के मन में अथाह प्रेम, सम्मान और आस्था है। उन्हें कान्हा, कन्हैया, माधव, लड्डू गोपाल, कृष्णा आदि तमाम नामों से पुकारा जाता है। मान्यता है कि यदि कोई भक्त सच्चे मन से प्रेमपूर्वक श्रीकृष्ण की पूजा करे, तो वे प्रसन्न होकर उसके सारे दुख हर लेते हैं। इस बार जन्माष्टमी पर आप भी अपनी राशि के अनुसार कन्हैया को वस्त्र और भोग अर्पित कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं और भगवान का आशीर्वाद पा सकते हैं। इससे आपके परिवार के भी सभी दुख दूर होंगे और परिवार में अपार खुशियां आएंगी।

जन्मजात किस्मत के धनी होते हैं इन राशि के लोग, क्या आप तो नहीं? 

मेष : लाल वस्त्र पहनाएं और कुमकुम का तिलक लगाकर माखन मिश्री का भोग लगाएं।

वृषभ : चांदी के वर्क से श्रृंगार करें और प्रभु को सफेद वस्त्र व सफेद चंदन अर्पित करें और माखन का भोग लगाएं।

मिथुन : लहरिया वाले वस्त्र पहनाएं और पीला चंदन अर्पित करें व भोग में दही जरूर अर्पित करें।

कर्क : सफेद वस्त्र पहनाएं और दूध व केसर का भोग लगाएं।

जल्दी धनवान बनना है तो अपनाइये ये चमत्कारी टोटके : totka money

सिंह : गुलाबी वस्त्र पहनाएं व अष्टगंध का तिलक लगाएं और माखन मिश्री भोग में अर्पित करें।

कन्या : हरे रंग के सुंदर वस्त्र पहनाएं और मावे की बर्फी बनाकर भोग लगाएं।

तुला : केसरिया या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं व माखन-मिश्री और घी का भोग लगाएं।

वृश्चिक : लाल वस्त्र पहनाएं और भोग में मावा, माखन या दही में से कोई एक चीज जरूर अर्पित करें।

बदल सकती है आपकी किस्मत, इन आसान उपायों को करने से : Aaj ke upay

धनु : पीले रंग के वस्त्र पहनाएं व पीली मिठाई का भोग लगाएं।

मकर : नारंगी रंग के वस्त्र पहनाएं और कान्हा को मिश्री का भोग लगाएं।

कुंभ : नीले वस्त्र पहनाएं। दूध से अभिषेक करें और बालूशाही का भोग लगाएं।

मीन : पीताम्बरी पहनाएं और साथ में आभूषण पहनाएं। केसर और मावे की बर्फी का भोग लगाएं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Janmashtami 2021
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in