Holika Dahan Timing 2022

Holika Dahan Timing 2022 कब होगा होलिका दहन, मुहूर्त, उपाय

Holika Dahan Timing 2022 : हिंदू धर्म में होली का त्योहार (Holika Dahan Timing) बेहद खास माना गया है। क्योंकि होली (Holika Dahan Timing) पर असत्य पर सत्य की जीत हुई थी। इसलिए त्योहार को लोग गले मिलकर और रंग लगाकर खेलते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इसलिए इस साल होलिका दहन 17 मार्च को होगा और रंग वाली होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं, होलिका दहन शुभ मुहूर्त और उपाय…

Holika Dahan Timing 2022

Holika Dahan Timing 2022
Holika Dahan Timing 2022

पूर्णिमा तिथि कब से कब तक
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 17 मार्च, दिन गुरुवार, दोपहर 01:29 बजे
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की समा​प्ति: 18 मार्च, दिन शुक्रवार, दोपहर 12:47 बजे

parad kada बेहद खास धातु का कड़ा, पहनते ही कई बीमारियां हो जाती हैं छुमंतर

Budh Gochar : बुध ग्रह फिर बदलने जा रहे राशि, इन लोगों को होगा लाभ

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन 17 मार्च दिन गुरुवार को है। मतलब 17 मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक है। लेकिन इस समय में भद्रा की पूंछ रहेगी। शास्त्रों के अनुसार भद्रा पूंछ में होलिका दहन कर सकते हैं। इसलिए 17 मार्च को रात 09 बजकर 06 मिनट से होलिका दहन हो सकता है। क्योंकि इस दिन भद्रा का समापन देर रात 01 बजकर 12 मिनट पर होगा। यदि जो लोग भद्रा के बाद होलिका दहन करना चाहते हैं, तो उनके लिए मुहूर्त देर रात 01:12 बजे से 18 मार्च को सुबह 06:28 बजे तक है।

ये करें उपाय

सुख- समृद्धि का होगा वास
होलिका दहन की भस्म को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस भस्म को घर में लाकर हर कोने में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। वहीं घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।

Best Friend : मुसीबत में भी साथ नहीं छोडते इन राशि के दोस्त

बीमारी से मिल सकती है मुक्ति
यदि कोई लंबे समय से बीमार हो और उसे बीमारी से मुक्ति नहीं मिल पा रही हो तो होली दहन के समय देशी घी में दो लौंग, एक बतासा और एक पान का पत्ता इन सभी को होली पर जलने वाली आग में डाल दें। अगले दिन इस राख को लाकर रोगी के शरीर पर लगाएं और फिर हल्के गर्म पानी से स्नान कराएं, ऐसा कराने से उसे जल्द ही स्वास्थ्य लाभ होगा।

इस राशि की लड़की से शादी होते ही पति की होती है तरक्की! Girl Zodiac Sign

माथे पर लगाएं भस्म
शास्त्रों में होली की भस्म को काफी शुभ माना जाता है। होलिका की राख को माथे पर लगाने से अच्छा परिणाम मिलता है और नकारात्मक शाक्तियां दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में सकारात्मकता का वास होता है। अटके हुए काम बनने लगते हैं।

Holika Dahan Timing 2022
Holika Dahan Timing 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।