Holi 2022

Holi 2022 : होलिका दहन से कम होगी बीमारी, मंहगाई पर लगेगी रोक

Holi 2022 : ज्योतिषियों की मानें तो इस बार होलिका दहन (Holi 2022) पर भद्रा दोष रहेगा, इसलिए शाम की बजाय (Holi 2022) रात में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन किया जाएगा। अन्य ग्रहों की स्थिति पर गौर किया जाए तो इस बार होलिका दहन पर गजकेसरी, वरिष्ठ और केदार नाम के 3 राजयोग बन रहे हैं। होली पर ऐसा दुर्लभ संयोग कम ही बनता है। इतने बड़े शुभ योगों में होलिका दहन होना देश के लिए शुभ रहेगा। इन ग्रह योगों से मान-सम्मान, पारिवारिक सुख और समृद्धि बढ़ेगी।

Holi 2022 :  शुक्र के नक्षत्र में होगा होलिका दहन

Holi 2022
Holi 2022

चैत्र नवरात्रि पर बनेगा शनि-मंगल का शुभ योग, मिलेगा शुभ फल Chaitra Navratri 2022

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन Astrology

होली पर नक्षत्र, महीने और ऋतु के स्वामी एक ही राशि में रहेंगे। 14 मार्च से वसंत ऋतु शुरू हो रही है, जिसका स्वामी शुक्र होता है। शुक्र के ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन होगा। ये ग्रह सुख-सुविधा, समृद्धि, उत्सव, हर्ष और ऐश्वर्य का भी कारक है। वहीं, फाल्गुन महीने का स्वामी शनि है। शुक्र-शनि आपस में मित्र हैं और दोनों ही मकर राशि में साथ होकर युति बना रहे हैं। सितारों की ये स्थिति इस पर्व का शुभ फल और बढ़ा रही है।

ग्रहों की स्थिति बना रही शुभ योग

– 17 मार्च, गुरुवार को होलिका दहन होगा जो कि देव गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। साथ ही बृहस्पति का दृष्टि संबंध चंद्रमा से होने पर गजकेसरी योग रहेगा।

वास्तव में किस्‍मत बदल देते हैं लाल चंदन के उपाय Lal Chandan

नौकरी पाने के लिए करने सरल एवं उपयोगी उपाय Sarkari Naukri

– इस पर्व पर वरिष्ठ और केदार योग भी बन रहे हैं। साथ ही सूर्य का मित्र राशि में होना इस पर्व को और शुभ बना रहा है। होलिका दहन पर विशेष ग्रह-योग से रोग, शोक और दोष का नाश तो होगा ही, दुश्मनों पर भी जीत मिलेगी।

– होली के बाद से दीपावली तक बिजनेस करने वालों के लिए अच्छी स्थितियां बनेंगे और फायदे वाला समय रहेगा। इस साल टैक्स वसूली बढ़ सकती है। साथ ही विदेशी निवेश में भी वृद्धि होने के योग हैं।

– अंतराष्ट्रीय स्तर पर चल रही मंदी खत्म होगी। देश में बीमारियों का संक्रमण कम होने लगेगा और कोई नया रोग भी नहीं आएगा। उद्योग बढ़ेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा समय शुरू होगा। महंगाई पर नियंत्रण बना रहेगा।

Holi 2022
Holi 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।