Holi 2022 : हिन्दू धर्म के शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे दिवस (Holi 2022) बताए गए हैं, जिनमें यदि आप कोई भी उपाय (Holi 2022) करते हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। होली की रात अर्थात होलिका दहन की रात, दिवाली की रात, मकर संक्रांति की रात, अमावस्या की रात, पूर्णिमा की रात बड़ी ही विशेष होती है। उस रात्रि किए गए उपाय बहुत ही ज्यादा लाभकारी होते हैं; परंतु होलिका दहन की रात इस तरह के उपायों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है।
Holi 2022 : Holi ke Upay
सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन Astrology
अगर आपको पैसों की तंगी है, स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है, शारीरिक रूप से आप परेशान हैं, बच्चे को लेकर आप चिंतित हैं, पैसे कब आते हैं कब चले जाते आप समझ नहीं पाते अर्थात पैसों की बचत नहीं हो पाती,अगर आपके मन-मस्तिष्क या आपके घर में नकारात्मकता है तो यह आसान सा उपाय अवश्य करें।
यदि होलिका दहन की रात आप यह उपाय करेंगे तो माता लक्ष्मी-श्री हरि विष्णु-श्री गणेश का एवं समस्त देवी देवताओं का आशीर्वाद आपको मिलेगा, आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा सदा सदा के लिए मिट जाएगी और आपको घर में सकारात्मकता की अनुभूति होगी, मन मस्तिष्क शांत रहेगा और आपकी उन्नत के सभी रास्ते खुल जाएंगे।
चैत्र नवरात्रि पर बनेगा शनि-मंगल का शुभ योग, मिलेगा शुभ फल Chaitra Navratri 2022
किसी भी उम्र के स्त्री पुरुष यह उपाय कर सकते हैं। आपको होलिका दहन की रात को स्नान करिए। उसके पश्चात अपने घर की पूजा मंदिर में गणेश लक्ष्मी की पूजा करिए। ततपश्चात अपने पांव से सिर तक की माप का लाल धागा लीजिए और वही लाल धागा एक सूखे नारियल में लपेट लीजिए और अपने इष्ट देव से या जिन भी देवी देवता को आप मानते हैं, उन से प्रार्थना करें कि जो भी आप पर-आपके परिवार में परेशानियां हैं, आपके घर में परेशानियां हैं, वह इसमें समाहित हो जाएं।
Numerology : इस तारीख को जन्मे लोगों बुध की कृपा से बनते हैं सारे काम
इस प्रकार अपने ऊपर से 7 बार उतारकर होलिका दहन वाले स्थान पर जाएं और अग्नि में धागा सहित नारियल छोड़ दें और भगवान से प्रार्थना करें कि आपको सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिले।
फिर आपको अगली सुबह जाकर होली की राख लानी है और जहां पर भी आप आपका पूजाघर है, वहां पर आप रखें। जहां आपके धन सामग्री है, तिजोरी या लॉकर में भी इसे रख सकते हैं। यदि कहीं आप एग्जाम देने जा रहे हो तो इसका तिलक अपने माथे पर लगाइए। इससे आपके बिगड़े हुए कार्य बनने लगेंगे, भगवान का आशीर्वाद मिलने लगेगा।
बुध देंगे करेंगे राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी Budh Gochar
होलिका दहन की रात इस तरह के प्रयोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। कुछ ऐसा ग्रह नक्षत्रों का संयोग बनता है होलिका की रात को की दिव्य ऊर्जा व्याप्त होति है जो हमारे पापों का हमारे दुर्भाग्य का भी दहन करने में समर्थ है
होलाष्टक पर न करें ये काम
हिंदुओं में सोलह संस्कार जन्म से लेकर मृत्यु तक किए जाते हैं। इनमें गर्भाधान, पुंसवन, जातकर्म, नामकरण, अन्नप्राशन, संस्कार, कर्णवेध, यज्ञोपवीत, केशांत, विवाह, अन्त्येष्टि आदि शामिल हैं। होलाष्टक में सोलह संस्कार समेत कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। अगर इस दौरान किसी का निधन हो जाए, तो उनके अंतिम संस्कार के लिए भी शांति करानी चाहिए।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।