Holi 2022 : होली (Holi 2022) आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। आज से होलाष्टक शुरू हो गए है। होलाष्टक के 8 दिनों (Holi 2022) के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा समय भगवान की भक्ति में लगाना अच्छा माना जाता है। होलाष्टक के बाद फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाएगा और उसके अगले दिन अबीर-गुलाल से होली खेली जाएगी। इस साल 17 मार्च को होलिका दहन बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इस साल होली पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दौरान किए गए पूजा-पाठ और दान-पुण्य आपको कई गुना ज्यादा फल देंगे।
Holi 2022 : होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
इस मंदिर में चढ़ाई जाती है सिर्फ घड़ियां, बेहद अजीब है वजह Hindu Temple
10 मार्च से लगेगा होलाष्टक, जानिए क्यों नहीं करते इसमें शुभ कार्य? holashtak 2022
फाल्गुन मास की पूर्णिमा की तिथि 17 मार्च की दोपहर 01:29 बजे से शुरू होगी और 18 मार्च की दोपहर 12:47 बजे खत्म होगी, वहीं होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त इस बार केवल 1 घंटा 10 मिनट का ही रहेगा। 17 मार्च 2022, गुरुवार की रात को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात 09:06 बजे से रात 10:16 बजे तक ही है।
Honest zodiac रिलेशनशिप में ईमानदार होते हैं इन राशि वाले लोग
होली पर बन रहे आधा दर्जन शुभ योग
साल 2022 में होली पर करीब आधा दर्जन शुभ योग बन रहे हैं। इसमें वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग शामिल हैं। इसके अलावा होली पर बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष के मुताबिक वृद्धि योग में किए गए काम लाभ देते हैं। खासतौर पर व्यापार के लिए यह योग बहुत लाभदायी माना गया है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए अच्छे कार्य खूब पुण्य देते हैं। ध्रुव योग का बनना कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने का मौका देता है। वहीं बुध-गुरु आदित्य योग में की गई होली की पूजा घर में सुख-शांति लाती है।
Safed Abir अबीर के टोटके से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, मिलता है बेशुमार धन
होलिका दहन में रखें इन बातों का ख्याल
होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही करें। इस दौरान महिलाएं अपना सिर ढंक लें। इस समय सिर को खुला रखना ठीक नहीं माना जाता है। होली के दिन सात्विक भोजन, मिठाइयां खाएं। इस दिन नॉनवेज-शराब से दूरी बनाकर रखें। साथ ही होली के दिन भोजन करते समय अपना मुंह दक्षिण दिशा की ओर न रखें। होली की रात देर रात तक घर से बाहर न रहें क्योंकि इस रात नकारात्मक शक्तियां काफी सक्रिय रहती हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।