Hibiscus Flower Remedy : मनुष्य जीवन में (hibiscus flower) दो तरह का समय देखने को मिलता है। कुछ लोगों के जीवन में अच्छा (hibiscus flower) समय कुछ दिन के लिए आता है और बुरे समय की अधिकता होती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके जीवन में बुरा समय कम आता है और अच्छा समय लंबी अवधि तक बना रहता है। इस दौरान मनुष्य अगर वास्तु शास्त्र की तरफ थोड़ा ध्यान दें तो उसमें बताए गए कई उपायों को करने से बहुत हद तक लाभ हो सकता है।
Hibiscus Flower Remedy
ज्योतिष के अनुसार वास्तु शास्त्र में बताए गए कई उपायों में से आज हम आपको गुड़हल के फूल से जुड़े उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
इन राशि वालों पर जल्द धनवर्षा करेंगे शनिदेव Shani Gochar 2022
कब है शनि अमावस्या, शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि, उपाय Shani Amavasya 2022
आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए
आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए मंगलवार के दिन बजरंगबली को और शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को लाल गुलहड़ का फूल अर्पित करें। इस उपाय को आप सामान चोरी होने या किसी कीमती वस्तु के खो जाने पर भी कर सकते हैं।
उर्जा के लिए
गुड़हल के फूल के बिना सूर्य नारायण की उपासना अधूरी मानी जाती है। सूरज की पूजा-आराधना करने से कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं। सूर्य देव की तरह तेज पाने के लिए नियमित रूप से उनकी पूजा करें, साथ ही यह ध्यान रखें कि उनको जल अर्पित करते समय उसमें एक लाल गुड़हल का फूल अवश्य डालें।
कम होगा सूर्य दोष
लाल रंग पॉजिटिव एनर्जी देता है। घर की पूर्व दिशा में लाल गुड़हल का पेड़ लगाना अत्यंत फलदाई होता है। यह घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर कर उसे सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है वह ग्रह दोष निवारण के लिए यह उपाय कर सकता है। इसके अलावा बच्चे पढ़ाई करते समय स्टडी टेबल पर नियमित रूप से एक लाल गुड़हल का फूल रखेंगे तो पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी।
इनको महालाभ कराएगा इस ग्रह का गोचर, देखें अपनी राशि Mercury Transit
छप्पर फाड़ पैसा मिलेगा इन 3 राशि वालों को, जानें अपनी राशि Shukra Guru ki Yuti
मंगल दोष का उपाय
मंगल ग्रह का रंग लाल होता है, जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष होता है, उसका विवाह देर से होता है। इसके अलावा मंगल दोष के कारण जातक के साथ दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और शादी के बाद अपने पार्टनर से मनमुटाव बना रहता है। मंगल ग्रह दोष निवारण के लिए व्यक्ति को अपने घर में लाल गुड़हल का पौधा जरूर लगाना चाहिए।
शत्रुता कम करने के लिए
अगर आपकी किसी व्यक्ति से शत्रुता हो गई है तो उसका प्रभाव कम करने के लिए आप उस व्यक्ति को लाल गुड़हल का फूल उपहार स्वरूप दे सकते हैं। इसका असर आपको जल्द ही देखने को मिलेगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।