Health Tips : ब्लड प्रेशर के कम ज्यादा होने पर गंभीर समस्या का भी खतरा रहता है। इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। खानपान का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। बीपी अधिक होने पर सोडियम की मात्रा बेहद कम कर दी जाती है। तेल और घी का भी सेवन कम कर दिया जाता है। लेकिन अपनी डाइट चार्ट में बदलाव कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर बढ़ने पर कौन से फल आप खा सकते हैं –
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
1. कीवी – एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कीवी का सेवन कर सकते हैं। कीवी में विटामिन सी, फोलेट, फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति में सुधार होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, त्वचा भी अच्छी हो जाती है। कीवी का सेवन करने से दिल के दौरे, स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
2. तरबूज – तरबूज में सबसे अधिक पानी की मात्रा होती है। इसी के साथ इसमें अमीनो एसिड, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, लाइकोपीन जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।
क्या आप जानते हैं मीठा नीम क्या होता है, जानिए इसके चमत्कारी फायदे
3. आम- फलों का राजा आम किसे पसंद नहीं होते हैं। आम में मुख्य रूप से फाइबर और बीटा कैरोटीन मौजूद होता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।
4. स्ट्रॉबेरी – यह सभी का पसंदीदा फल होता है। खट्टी-मीठी यह स्ट्रॉबेरी खाने से ताजगी महसूस होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी, ओमेगा-3,फैटी एसिड होते हैं,जिससे हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।
क्या आप जानते हैं मीठा करेला के बारे में ? शरीर को देता है चमत्कारिक फायदें
5.केला – केले के कई सारे फायदे हैं। यह बीपी को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम,ओमेगा-3, फैटी एसिड होता है।
घोषणा: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खों पर पहल करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। ये लेख केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।