Health horoscope 2022
Health horoscope 2022 : साल 2022 शुरु हो चुका है। इस साल को लेकर सभी ने अपने-अपने सपने देखे हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए लोग मेहनत भी करेंगे। ताकि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति आसानी से हो जाए। परंतु, कई बार मेहनत करने के बावजूद सेहत (Health) का कारणों से लक्ष्य पूरा करने में दिक्कतें आती हैं। नए साल में तीन ग्रह कुछ राशि वालों की सेहत बिगाड़ने का काम करेंगे। नए साल में किन राशि वालों की सेहत (Health) गड़बड़ रहेगी, आओ जानते हैं…
Health horoscope 2022
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Health horoscope 2022
वृषभ राशि
2022 में शनि, राहु, केतु के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के लोगों को सेहत से संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्योतिष के मुताबिक राहु कुंडली के 12वें भाव में गोचर करेगा। इसके अलावा केतु कुंडली के छठे भाव में प्रवेश करेगा। कुंडली का छठां भाव रोग का होता है। इन भावों में केतु के आने से वृषभ राशि वालों को सेहत संबंधी परेशानी आएगी। खासकर पेट या किडनी की समस्या ज्यादा परेशान करेगी।
मिलेगा सबकुछ, इन लोगों की जिंदगी में होने वाला है बड़ा बदलाव Mangal Gochar
कर्क राशि
साल 2022 में शनि, राहु और केतु के गोचर कर्क राशि वालों के लिए भी परेशानी खड़ा करेगा। स्वास्थ्य राशिफल के मुताबिक शनि के कारण सेहत संबंधी चिंता रहेगी। शनि 2022 में गोचर कर कुंडली के 8वें भाव में पहुंचेंगे। ऐसे में गाड़ी चलाते वक्त विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक उपकरणों से सतर्क रहना होगा। वहीं महिलाओं को यौन रोग और पुरुषों को लिवर संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
भारत देश के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022, क्या होंगे बदलाव India Horoscope
कन्या राशि
नए साल में शनि का गोचर कन्या राशि की कुंडली में छठे भाव में होने वाला है। जिसके सेहत से संबंधी कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही शनि गोचर के दौरान सेहत में उतार-चढ़ाव बनी रहेगी। इसके अलावा कीडनी और लीवर के रोग परेशान कर सकते हैं। इसके साथ ही पीठ दर्द की समस्या भी परेशान करेंगी।
लगातार आ रही है रुपये पैसों से जुड़ी परेशानियां तो इनमें से करें कोई 1 उपाय
वृश्चिक राशि
साल 2022 वृश्चिक राशि वालों के लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। दरअसल अपैल में केतु का गोचर कुंडली के आठवें भाव में होगा। इसके अलावा कुंडली के छठे भाव से राहु का गोचर होगा। जिस कारण बुरी आदतें लग सकती हैं। बुरी आदतों की वजह से सेहत से संबंधित परेशानी होगी। इसके अवाला राहु के कारण लीवर संबंधी परेशानी हो सकती है।
मीन राशि
ज्योतिष के मुताबिक मीन जातकों 2022 में सेहत से संबंधित परेशानी रहेगी। ये दिक्कतें शनि और केतु के कारण आएंगी। मीन राशि वालों को नए साल में पैर और घुटनों से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पूरे साल संक्रामक रोगों से भी बचकर रहना होगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।