astrology copy 1 1
चमत्कारी उपाय राशिफल लाल किताब

Happy Life लाइफ में नहीं चल रहा कुछ भी ठीक तो करें ये चमत्कारी उपाय

Happy Life भोग, विलास, भौतिक सुख, सौंदर्य, आकर्षण और प्रेम का कारक ग्रह शुक्र ग्रह होता है। यदि व्यक्ति के जीवन में इनसे जुड़ी कोई भी परेशानी आ रही है तो संभव है कि उनका शुक्र ग्रह खराब स्थिति में हो।

astrology copy 1 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

शुक्र को ठीक करके जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। शुक्र खराब होने पर व्यक्ति भौतिक सुखों से वंचित रहता है। कई बार घर में समस्त भौतिक सुख-संसाधन होते हुए भी व्यक्ति उनका उपभोग नहीं कर पाता और उनसे लगातार हानि उठाता रहता है।

होठों पर जीभ घुमाकर क्या इशारें करती है लड़की : स्‍त्री की जीभ में हैं कई राज़

शुक्र ठीक नहीं होने पर आती है परेशानी Happy Life
शुक्र खराब होने पर व्यक्ति यौन सुखों से वंचित रहता है। उसका दांपत्य जीवन कलहपूर्ण और असंतुष्ट रहता है। पति-पत्नी में बनती नहीं है। प्रेमी-प्रेमिकाओं का शुक्र खराब है तो उनके बीच तालमेल की कमी लगातार बनी रहती है और जल्द ही उनका ब्रेकअप हो जाता है। शुक्र ठीक नहीं होने पर व्यक्ति के जीवन में आभूषणों की कमी बनी रही है। सौंदर्य के मामले में ऐसा व्यक्ति दुर्भाग्यशाली होता है। उससे कोई भी व्यक्ति आकर्षित नहीं होता। यानी एक तरह से उसका प्रभाव किसी पर नहीं पड़ता।

भाई की सलामती के लिए राशि के अनुसार चुनिए राखी का रंग 

कैसे ठीक करें शुक्र ग्रह Happy Life
शुक्र ग्रह खराब होने के कुंडली में कई तरह के कारण हो सकते हैं। कारण चाहे जो भी हो यदि ये कुछ उपाय अपनाए जाएं तो शुक्र के हर तरह के बुरे प्रभावों को समाप्त किया जा सकता है।

शुक्र ग्रह की प्रतिनिधि देवी महालक्ष्मी Happy Life
शुक्र ग्रह की प्रतिनिधि देवी महालक्ष्मी है। शुक्र खराब है तो स्वाभाविक रूप से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती। लक्ष्मी ऐसे लोगों से रूठी रहती है। लक्ष्मी यानी सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुख। इसलिए लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय करने से शुक्र ग्रह की पीड़ा भी खत्म होती है। इसके लिए प्रत्येक शुक्रवार को चावल की खीर बनाएं और उसमें शकर की जगह पर मिश्री का उपयोग करें। यह खीर 7 कन्याओं को खिलाएं और उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा प्रदान करें। यह प्रयोग 7, 11 या 21 शुक्रवार करें। आपके घर में लक्ष्मी का आगमन सुलभ हो जाएगा।

लव पार्टनर के साथ डेट करने को लेकर उत्सुक रहते हैं इन राशि के लोग 

दूध-मावे से बनी मिठाई का भोग लक्ष्मी को लगाएं Happy Life
शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्र के दिन दूध-मावे से बनी मिठाई का भोग लक्ष्मी को लगाएं। स्वयं व्रत करें। एक समय भोजन करें और भोजन का पहला निवाला मावे की मिठाई खाएं।

शुक्रवार के दिन सफेद या रेशमी सफेद वस्त्र पहनें। अपनी जेब में हमेशा सफेद रंग का रूमाल रखें।

आएगा नया निखार : जीवन को बदल कर रख देंगे योग के पांच सूत्र : Yoga Tips

लक्ष्मी की प्राप्ति होगी Happy Life
चांदी का कड़ा, अंगूठी या पेंडेंट हमेशा धारण कर रखें। चांदी के लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमा का प्रतिदिन पूजन करें। भगवान शिव की पूजा से भी शुक्र प्रसन्न होते हैं।

प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें, लक्ष्मी की प्राप्ति होगी।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Happy Life
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in