Grah Gochar in May 2022: मई महीने में 4 अहम ग्रह गोचर (Grah Gochar) हो रहे हैं। इसमें 3 ग्रह राशि बदल रहे हैं, वहीं (Grah Gochar) बुध ग्रह वक्री हो रहे हैं। महज कुछ दिनों के अंदर ग्रहों की स्थिति में इतने सारे बदलाव सभी राशि वालों की जिंदगी में बड़ा असर डालेंगे। सबसे पहले 10 मई को बुध वृषभ राशि में वक्री होंगे। इसके बाद 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे। 17 मई को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 23 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं ये सारे बदलाव सभी राशि वालों के लिए क्या असर डालेंगे।
Grah Gochar in May 2022
धन प्राप्ति के लिए कर लें शिवलिंग का ये गुप्त उपाय Shivling Upay
मेष राशि- मेष राशि के ऐसे जातक जो व्यापार में हैं, वे नया काम शुरू कर सकते हैं या काम में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा है। सेहत गड़बड़ हो सकती है, ख्याल रखें।
वृष राशि- वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए यह समय शानदार साबित होगा। नई नौकरी मिलेगी। आय में तगड़ा इजाफा होगा। कारोबारियों को भी अपनों की मदद से फायदा होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए भी यह समय करियर में बदलाव करवा सकता है। उन्हें इस दौरान अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने से बचना चाहिए। पारिवारिक यात्रा पर जा सकते हैं।
इस सप्ताह मिल सकता है प्रमोशन-इंक्रीमेंट! Numerology Horoscope
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को करियर में तरक्की मिल सकती है। आय बढ़ सकती है। सरकार-प्रशासन से जुड़ा कोई काम हो सकता है। रहने, काम करने के स्थान में बदलाव हो सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को यह समय कई खुशियां दे सकता है। वे नए घर-गाड़ी खरीद सकते हैं। फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी। आय बढ़ेगी।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों को धन लाभ होगा। व्यापारियों का कामकाज दूर-दूर तक फैलेगा। यात्रा पर जाएंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
ऐसे व्यक्ति हमेशा सोचते हैं उल्टी बात, जानिए वजह Hastrekha Shastra
तुला राशि- तुला राशि वालों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। यह बदलाव उनकी जिंदगी के लिए सुनहरा मौका साबित होगा। आय में भी बड़ा इजाफा होगा। इस समय निवेश कर सकते हैं या पुराने कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कोशिश करने का अच्छा समय है।
धनु राशि- धनु राशि वालों को वर्कप्लेस पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यस्तता बढ़ेगी। लेखन से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। धन लाभ होगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय नौकरी-व्यापार में बेहतरी करवाएगा। आय बढ़ेगी। दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, उन्हें धैर्य और सूझबूझ से सुलझाएं।
Kuber Mantra : अपार धन-दौलत दिलाने वाले हैं कुबेर के ये मंत्र
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को वर्कप्लेस पर सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें अच्छी तरक्की मिलनी तय है। वेतन भी बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशियों से भर देगी।
मीन राशि- मीन राशि वालों को यह समय खूब मेहनत कराएगा लेकिन साथ ही अच्छा फल भी देगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।