Gemstone वैदिक ज्योतिष में व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन कर उसके जीवन में घटने वाली घटनाओं और भविष्य के बारे में कुछ अहम और महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं। ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां होती है और सभी मनुष्य इन्हीं 12 राशियों के अन्तर्गत आते हैं। इन सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। जिसका प्रभाव उस राशि पर अवश्य ही पड़ता है।
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
ज्योतिष में कुंडली का अध्ययन करने के बाद ज्योतिषाचार्य किसी जातक को उसकी राशिनुसार रत्न धारण Gemstone करने की सलाह देते हैं। राशि के अनुसार रत्न पहनने से कुंडली में शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ जाता है और वहीं अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। लेकिन इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि जब भी आप रत्न धारण करें तो उसके पहले किसी अच्छे और योग्य ज्योतिषाचार्य की सलाह जरूर लें। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।
महिला की ओर क्यों आकर्षित होते हैं ऊंचे पेट वाले पुरुष : samudrik shastra
मेष राशि Gemstone
आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को शौर्य, पराक्रम और साहस का कारक माना गया है, इसके अलावा इन्हें सभी ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में मेष राशि के लोगों को मंगल को बली करने के लिए मूंगा रत्न पहनना चाहिए। लेकिन अपने किसी अच्छे ज्योतिषी की सलाह अवश्य लें।
शर्तिया नहीं होगी कोई बड़ी बीमारी, बस अपनाएं ये सरल टिप्स
वृषभ राशि Gemstone
वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य प्राप्त है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह वैभव,सुख और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर जातकों को सभी तरह के भौतिक सुख और संपन्नता का आनंद प्राप्त होता है। लेकिन अगर कुंडली में शुक्र कमजोर है तो व्यक्ति का जीवन अभावों में बीतता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए जातकों को हीरा और ओपल को धारण करना चाहिए।
मिथुन राशि Gemstone
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। बुध को वाणी, संचार और विवेक का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में बुध के कमजोर होने पर जातकों को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हैं उन्हें पन्ना रत्न धारण करना चाहिए।
कैसे सच होता है बड़ा और अमीर आदमी बनने का सपना ? सरल टिप्स
कर्क राशि Gemstone
इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने पर व्यक्ति का मन विचलित रहता है। उसे कई तरह की मानसिक परेशानियां होने लगती है। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए कर्क राशि के जातकों को मोती धारण करना चाहिए।
सिंह राशि Gemstone
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। सूर्यदेव सभी ग्रहों के राजा और केंद्रबिंदु माने गए हैं। कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर उस जातक को यश और मान-सम्मान में कमी आने लगती है। नौकरी में पदोन्नति नहीं होती है और ह्रदय से संबंधित बीमारियां घेर लेती हैं। कुंडली में सूर्यदेव को मजबूत करने के लिए माणिक रत्न पहनना चाहिए।
कन्या राशि Gemstone
इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है। ऐसे में बुध को प्रबल करने के लिए पन्ना रत्न धारण करना चाहिए।
हर कार्य में मिलेगी सफलता और आएगा धन, आज करें ये उपाय
तुला राशि Gemstone
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इस राशि के जातकों को हीरा या जरकन रत्न धारण करना चाहिए।
वृश्चिक राशि Gemstone
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल है। कुंडली में मंगल के कमजोर होने पर भूमि संबंधित विवाद और शत्रु बढ़ जाते हैं। इस कारण से मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मूंगा धारण करना चाहिए।
धनु राशि Gemstone
धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। बृहस्पति को गुरु भी कहा जाता है। यह जातक की कुंडली में विवाह, ज्ञान और धर्म-कर्म आदि के कारक ग्रह माने गए हैं। ऐसे में धनु राशि के जातकों को गुरु के शुभफल के लिए पुखराज रत्न पहनना चाहिए।
क्या आपको भी है social media की लत, राशि से जानिए क्यों है ये
मकर राशि Gemstone
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव है। शनि देव न्यायाधिपति के देवता हैं। इन्हें पापी ग्रह भी कहा जाता है। लेकिन ये व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर ही शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। मकर राशि के जातकों शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए नीलम रत्न को पहनना चाहिए।
कुंभ राशि Gemstone
शनिदेव मकर राशि के साथ कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में कुंडली में शनि के शुभ परिणाम के लिए इस राशि के जातकों को भी नीलम रत्न धारण करना चाहिए।
मीन राशि Gemstone
मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। मीन राशि के जातकों को बृहस्पति को प्रसन्न रखने के लिए पुखराज धारण करना चाहिए।
संकलन
श्री ज्योतिष सेवा संस्थान भीलवाड़ा(राजस्थान)
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।