Gemology

गोमेद पहनने से इन राशि के लोगों की चमक सकती है किस्मत Gemology

Gemology : रत्न शास्त्र में 84 उपरत्न (Gemology) और 9 रत्नों का वर्णन मिलता है। इन 9 रत्नों का संबंध किसी न किसी ग्रह (Gemology) से होता है। यहां हम आज बात करने जा रहे हैं गोमेद रत्न के बारे में, जिसका संबंध राहु ग्रह से होता है। गोमेद रत्न बहुत सुन्दर होता है कई लोग इसके गहने भी पहनते हैं। लेकिन गोमेद रत्न बाजार में कई वैरायिटी में मिल जाता है। साथ ही असली मिलना भी बहुत चुनौती होती है।

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं गोमेद रत्न की पहचान के बारे में, जिसको जानकर आप असली गोमेद रत्न को आराम से खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं गोमेद रत्न किन राशि वालों को धारण करना चाहिए और इसकी पहचान के बारे में…

Gemology in hindi

Gemology
Gemology

ऐसा होता है गोमेद रत्न
गोमेद अमूमन म्यांमार और श्रीलंका की खदानों में पाया जाता है। श्रीलंका में जो गोमेद पाया जाता है, उसे सिलोनी गोमेद कहते है। म्यांमार से प्राप्त गोमेद में भूरापन होता है और यह गोमूत्र के वर्ण के समान होता है। ऐसा गोमेद उच्चकोटि का माना जाता है। श्रीलंका से प्राप्त गोमेद कत्थई रंग का होता है। यह मध्यम श्रेणी का माना जाता है। गोमेद भारत में हिमालय, कश्मीर, हजारीबाग और दक्षिण भारत आदि में भी मिलता है।

घर-दफ्तर की इस दिशा में लगा लें विंड चाइम्‍स, मिलेगी तेजी से सफलता-पैसा!

सोना ही नहीं अक्षय तृतीया पर इन चीजों की खरीदारी भी होती है शुभ 

ऐसे करें असली गोमेद रत्न की पहचान

1- गोमेद रत्न को पहनने से पहले इसे 24 घंटे के लिए गोमूत्र में डालकर छोड़ दे। अगर गोमेद रत्न असली है तो गौमूत्र का रंग बदल जाता है और अगर ये नकली है तो गौमूत्र का रंग नहीं बदलता है।

Gemology
Gemology

2- आप चाहे तो इसे दूध में डालकर भी पता लगा सकते है की ये असली है या नहीं, इसके लिए अगर आपका गोमेद रत्न असली है तो इसे दूध में डालने पर दूध का रंग गोमूत्र की तरह दिखने लगता है।

3- गोमेद रत्न की एक खासियत यह है कि अगर आप इस रत्न को लकड़ी के बुरादे से साफ करेंगे तो आप इसमें और निखार और चमक पाएंगे। वहीं, अगर गोमेद नकली है तो बुरादे से साफ करने पर इसकी चमक गायब हो जाती है।

नोट : यहां दी गई जानकारी सामान्य है। किसी भी तरह का रत्न धारण करने से पहले अपनी कुंडली का विश्लेषण कराएं और विशेषज्ञ की सलाह पर ही रत्न धारण करेेंं।

ग्रहण समाप्त होते ही तुरंत कर लें ये काम, बुरे असर से होगा बचाव Solar Eclipse 2022

अपने जन्‍म के वार और समय से जानें कितने किस्‍मत वाले हैं आप Astrology

Gemology
Gemology

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।