Categories: एस्ट्रो न्यूजजीवन मंत्रराशिफल

आखिर फरवरी में ही क्यों उमड़ता है प्रेम, क्यों धड़कता है दिल February

February : युवा वर्ग द्वारा पश्चिमी देशों की तर्ज पर (February)अब भारत में भी वैलेंटाइन वीक पूरे जोश (February) से मनाया जाता है। यह (February) फरवरी में क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि 14 फरवरी (February) को सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। लेकिन कोई यह नहीं जानता है कि भारतीय सभ्यता, हिंदी कैलेंडर के अनुसार फरवरी (February) का महीना एक विशेष महत्व रखने वाला महीना होता है।

February

February

इन पौधों को लगाने से खुद चलकर आती हैं मां लक्ष्मी Vastu shastra

यदि हम बात ज्योतिषीय आधार पर करें तो फरवरी का महीना एक ऐसा महीना होता है, जिसमें बसंत पंचमी का पर्व आता है। बसंत पंचमी से बसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है। बसंत ऋतु एक ऐसी ऋतु है, जिसमें प्राकृतिक रुप से दिल में प्रेम की उमंग उमड़ने लगती है। बसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। मानव तो क्या पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं। हर दिन नयी उमंग से सूर्योदय होता है और नयी चेतना प्रदान कर अगले दिन फिर आने का आश्वासन देकर चला जाता है। बसंत के समय सरसो के पीले-पीले फूलों से आच्छादित धरती की छटा देखते ही बनती है।

जानिए फरवरी में कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल, क्या रहेगी तेजी मंदी share market

February बसंत और वेलेंटाइन

बसंत कामदेव का मित्र है, इसलिए कामदेव का धनुष फूलों का बना हुआ है। इस धनुष की कमान स्वरविहीन होती है। यानी जब कामदेव जब कमान से तीर छोड़ते हैं तो उसकी आवाज नहीं होती है। कामदेव का एक नाम ‘अनंग’ है यानि बिना शरीर के यह प्राणियों में बसते हैं। एक नाम ‘मार’ है यानि यह इतने मारक हैं कि इनके बाणों का कोई कवच नहीं है। बसंत ऋतु को प्रेम की ही ऋतु माना जाता रहा है। इसमें फूलों के बाणों से आहत हृदय प्रेम से सराबोर हो जाता है। इस ऋतु में प्रेमियों के दिल में एक अजीब सी झनझनाहट होती है। य​ही नहीं युवा दिलों की बात न करें तो अधेड़ उम्र के लोगों के दिलों में भी प्रेम की उमंग जाग उठती है।

अपनाएं ये आसान उपाय, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता Remedies for Money

February गुनगुनी धूप, स्नेहिल हवा, मौसम का नशा प्रेम की अगन को और भड़काता है। तापमान न अधिक ठंडा, न अधिक गर्म। सुहाना समय चारों ओर सुंदर दृश्य, सुगंधित पुष्प, मंद-मंद मलय पवन, फलों के वृक्षों पर बौर की सुगंध, जल से भरे सरोवर, आम के वृक्षों पर कोयल की कूक ये सब प्रीत में उत्साह भर देते हैं। यह ऋतु कामदेव की ऋतु है। यौवन इसमें अंगड़ाई लेता है। दरअसल बसंत ऋतु एक भाव है जो प्रेम में समाहित हो जाता है।

February

जब कोई किसी से प्रेम करने लगता है तो सारी दुनिया में हृदय के चित्र में बाण चुभाने का प्रतीक उपयोग में लाया जाता है। ‘मार’ का बाण यदि आपके हृदय में चुभ जाए तो आपके हृदय में पीड़ा होगी। लेकिन वह पीड़ा ऐसी होगी कि उसे आप छोड़ना नहीं चाहोगे, वह पीड़ा आनंद जैसी होगी। काम का बाण जब हृदय में चुभता है तो कुछ-कुछ होता रहता है। इसलिए तो वसंत का ‘मार’ से संबंध है, क्योंकि काम बाण का अनुकूल समय बसंत ऋतु होता है। प्रेम के साथ ही बसंत का आगमन हो जाता है। जो प्रेम में है वह दीवाना हो ही जाता है। प्रेम का गणित मस्तिष्क की पकड़ से बाहर रहता है। इसलिए प्रेम का प्रतीक हृदय के चित्र में बाण चुभा बताना है।

खुशियां मिलेंगी या होगी धन-वर्षा? अपनी जन्म तारीख से जानें अपना हाल

अब इसे संयोग ही कहा जाएगा कि रोम के पादरी वैलेंटाइन को 14 फरवरी को ही फांसी पर लटकाया गया था। जिसके बाद प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में हर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा। वैसे भी बसंत ऋतु शुरु होने पर ही वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है।

February संत वैलेंटाइन

बताया जाता है कि तीसरी शताब्दी में रोम के एक क्रूर सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने प्रेम करने वालों पर जुल्म ढाए। राजा को लगता था कि प्यार और शादी से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों का ही नाश होता है। इसी वजह से उसके राज्य में सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते थे। लेकिन पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेशों की अवहेलना कर प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कई अधिकारियों और सैनिकों की भी शादी कराई। इस बात से राजा पादरी संत के खिलाफ हो गया और उसने उन्हें जेल में डाल दिया। फिर 14 फरवरी 270 को उन्हें फांसी पर लटका दिया गया। प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में ही हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का चलन शुरू हुआ।

महेश कुमार शिवा

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

Share
Published by
maheshshivapress

Recent Posts

  • ग्रह गोचर
  • ज्योतिष जानकारी
  • राशिफल

इस राशि के लोगों को करियर-रोजगार में होगी जबरदस्त तरक्की Mangal Gochar

Mangal Gochar : ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह (Mangal Gochar) का राशि परिवर्तन होने वाला… Read More

1 min ago
  • एस्ट्रो न्यूज
  • जीवन मंत्र
  • राशिफल

वैलेंटाइंस डे वीक में किन राशि वालों पर होगी प्‍यार की बरसात Love horoscope

Love horoscope : आज से प्‍यार का सप्ताह यानि (Love horoscope) कि वैलेंटाइन वीक शुरु… Read More

33 mins ago
  • ज्योतिष जानकारी
  • राशिफल

इस सप्ताह किस्मत किसका देगी साथ? जानें अभी Weekly Horoscope

Weekly Horoscope : इस सप्ताह आपका भाग्‍य चमकेगा या (Weekly Horoscope) बनते काम बिगडे़ंगे। (Weekly… Read More

2 hours ago
  • नवग्रह
  • राशिफल

त्रिग्रही योग इन राशि वालों को दिलाएगा बंपर पैसा Tirgrahi Yog

Tirgrahi Yog : साल 2022 की शुरुआत में ही यह दूसरा मौका है, (Tirgrahi Yog)… Read More

2 hours ago
  • राशिफल

Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 7 फरवरी 2022 | दिन सोमवार

Aaj ka Rashifal : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे। (Aaj ka Rashifal) मेष,… Read More

2 hours ago
  • पंचांग
  • राशिफल

Dainik Panchang | आज का पंचांग 7 फरवरी 2022 | दिन सोमवार

Dainik Panchang : लोकेशन New Delhi, Delhi, India : Dainik Panchang : माघ शुक्ल पक्ष… Read More

2 hours ago