exercise : कुछ लोग चेहरे के भावों को पढ़कर दूसरों के मन की बात जान लेते हैं अर्थात वे मनोभाव को जानने में माहिर होते हैं, लेकिन आपके मन में क्या चल रहा है इसे शब्दश: जानकर बता देना उनके बस की बात नहीं होती। हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे कि आप दूसरे के मन की बात शब्दश: सुन सकेंगे।
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
योग के विभूतिपाद में मन:शक्ति योगा के बारे में बताया गया है। इसके अभ्यास से यह संभव हो सकता है। इस योग की साधना करने से व्यक्ति दूसरों के मन की बात शब्दश: जान सकता है और यह बहुत ही सरल साधना है।
योगानुसार ज्ञान की स्थिति में संयम होने पर दूसरे के चित्त का ज्ञान होता है। हम हमेशा अपने मन में ही रमे रहते हैं इसीलिए तो हम दूसरों के मन की कभी सुन नहीं पाते हैं। इस मन या चित्त को चुप कर देंगे तो दूसरे के मन की आवाज सुनाई देने लगेगी।
ये 7 काम करने से बढ़ जाती है उम्र, बने रहेंगे जवान : body exercise
सीधा-सरल-सा फंडा है कि जब तक आप बोलते हैं, सामने वाला सुनता है। आप बोलना बंद करते हैं तभी सामने वाला जो बोल रहा है उसे आप सुन और समझ पाते हैं। ठीक इसी तरह यदि आपका मन चुप है तभी आपको दूसरे के मन की आवाज सुनाई देने लगेगी।
अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे होगा हमारा मन चुप? तो यह ध्यान और अभ्यास से संभव होगा। दो विचारों या खयाल के बीच जो अंतराल है उस पर ध्यान देंगे तो आपका मन चुप होने लगेगा और चित्त का शांत हो जाएगा।
आएगा नया निखार : जीवन को बदल कर रख देंगे योग के पांच सूत्र
कहते हैं कि इस मन:शक्ति योग के बल पर योगी चींटियों के पैरों में बंधे घुंघरू की आवाज भी सुन सकता है तो आपके मन में तो दुनियाभर का शोर मचा हुआ है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।