Durga Ashtami 2022

आज दुर्गाष्‍टमी पर बन रहा सुकर्मा योग! जानें पूजा का शुभ मुहूर्त Durga Ashtami 2022

Durga Ashtami 2022 : चैत्र नवरात्रि (Durga Ashtami) की अष्‍टमी को दुर्गाष्टमी या महाष्टमी कहते हैं। इस दिन हिंदू धर्म (Durga Ashtami) के ज्‍यादातर अनुयायी व्रत रखते हैं। इस साल चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि 08 अप्रैल, शुक्रवार को रात 11:05 मिनट पर शुरू होगी और 09 अप्रैल, शनिवार को देर रात 01:23 तक रहेगी। लिहाजा दुर्गाष्टमी व्रत 09 अप्रैल को रखा जाएगा। आमतौर पर जो लोग नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक व्रत नहीं रखते हैं, वे पहले दिन और दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखते हैं। इस दिन कन्‍या पूजन और हवन भी किया जाता है। इस साल दुर्गाष्‍टमी पर एक खास योग बन रहा है। जिससे यह दिन शुभ काम करने के लिए बेहद शुभ है।

Durga Ashtami 2022 : दुर्गाष्टमी पर बन रहा सुकर्मा योग

Durga Ashtami 2022
Durga Ashtami 2022

घर में रखी ये मूर्तियां आपको बना सकती हैं मालामाल! Vastu Shastra 2022

इन लोगों के वैवाहिक जीवन में बनी रहती हैं समस्‍याएं! ये है वजह numerology

इस साल दुर्गाष्टमी पर सुकर्मा योग बन रहा है। यह योग 9 अप्रैल को सुबह 11:25 बजे से शुरू हो रहा है। इसके अलावा पूरे दिन पुनर्वसु नक्षत्र भी रहेगा। यह योग शुभ काम करने के लिए बहुत शुभ माना गया है।

महागौरी की होती है पूजा
दुर्गाष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा होती है। देवी महागौरी सुख, सफलता, धन, धान्य, संपत्ति और विजय की दाता हैं। उन्‍हें मां अन्नपूर्णा का स्वरूप भी माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि जिन लोगों पर उनकी कृपा हो जाए उनके जीवन में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं रहती है।

Durga Ashtami 2022
Durga Ashtami 2022

9-10 अप्रैल को करें ये उपाय, देवी मां दूर करेगी हर परेशानी Navratri Ke Upay 2022

नवरात्रि में किस्मत चमकाते हैं लाल किताब के ये अचूक उपाय Navratri 2022

कन्‍याओं को मां दुर्गा का स्‍वरूप माना गया है। इसलिए दुर्गाष्‍टमी के दिन कन्‍याओं की पूजा करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्‍न होती हैं। कन्‍या पूजन के लिए छोटी बालिकाओं को खीर-पूरी, हलवे का सम्‍मानपूर्वक भोजन कराएं। उन्‍हें तिलक लगाकर भेंट दें और उनका आशीर्वाद लें।

Durga Ashtami 2022
Durga Ashtami 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।