Chandra Grahan 2022 effect on Zodiac Signs: आज इस साल का पहला (Chandra Grahan) चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। (Chandra Grahan) यह खग्रास ग्रहण बेहद दुर्लभ संयोग में लग रहा है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है और विशाखा नक्षत्र भी रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है। कुल मिलाकर ग्रह-नक्षत्रों की ऐसी स्थितियों का संयोग 80 साल के बाद बना है। इसका कुछ राशि वालों पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए उन्हें संभलकर रहना चाहिए। Chandra Grahan
Chandra Grahan 2022 effect on Zodiac Signs
चंद्र ग्रहण के दौरान सतर्क रहें ये राशि वाले लोग
कर्क- साल का पहला चंद्र ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। उन्हें इस दौरान संभलकर रहना चाहिए। खासतौर पर संतान की सेहत और उसके करियर को लेकर सावधान रहें। खर्चे भी बढ़ेंगे। इस समय धैर्य की नीति अपनाना बेहतर रहेगा।
तुला- तुला राशि वालों के लिए 16 मई का चंद्र ग्रहण बुरा असर डालने वाला साबित हो सकता है, इसलिए वे सावधान रहें। अति उत्साह में न आएं, ना ही किसी पर अंधविश्वास करें। धोखा खा सकते हैं। बड़बोलेपन और कड़वा बोलने से बचें. वरना विवाद हो सकता है।
इस सप्ताह इन्हें मिलेगा मिलेगा अचानक पैसा! Weekly Horoscope
इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा ये चंद्र ग्रहण Chandra Grahan 2022
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण मुसीबतें बढ़ा सकता है। कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं। यदि कोई मामला चल रहा है तो उसमें दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर सावधान रहें, आपकी छवि खराब हो सकती है। बोलचाल में सावधानी रखें। तनाव, आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है।
मकर- मकर राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जा सकता है है क्योंकि इस राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। ग्रहण काल में सावधानी बरतें। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। यह समय धैर्य से भगवान की भक्ति करते हुए निकालें।
मंगलवार से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत! Mars Transit
Chandra grahan 2022 घर से बाहर न निकलें गर्भवती महिलाएं, जानिए कारण
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।