Chandra Grahan

जब पूरा लाल हो जाएगा चांद, क्यों कहा जा रहा ब्लड मून Blood Moon 2022

Blood Moon 2022:  इस साल का पहला चंद्र ग्रहण (Blood Moon) 16 मई को लगने जा रहा है। जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन (Blood Moon) बैशाख की पूर्णिमा भी है। इस दिन चंद्रमा लाल रंग में दिखाई देता है। जिसे ब्लड मून कहा जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह एक अहम घटना होती है। आइए जानते हैं यह ब्लड मून कहां और कब दिखाई देगा।

Blood Moon 2022

Blood Moon
Blood Moon 2022

यहां दिखाई देगा ब्लड मून Blood Moon
ब्लड मून बहुत खूबसूरत घटना है। इस बार 15 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण रात 10 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगा और 16 मई को 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। यह दुनिया के अधिकतर हिस्सों में दिखाई देगा लेकिन भारत में यह अदृश्य रहेगा। इसके अलावा यह दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा।

घर की इस दिशा में लगाए ये पौधे तो हो जाएगा बंटाधार! Vastu Tips

शुक्र प्रदोष के दिन थोड़ा सा कपूर करेगा हर परेशानी होगी दूर! Shukra Pradosh Vrat

Blood Moon
Blood Moon 2022

क्या होता है ब्लड मून Blood Moon
चंद्र ग्रहण पर जब चंद्रमा पूर्ण ग्रहण युक्त होता है तो ब्लड मून दिखता है। विज्ञान के अनुसार यह एक खगोलीय घटना मानी है। आपको बता दें कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो चंद्र ग्रहण होता है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती है। जिसके कारण सूर्य की रोशनी जब पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती है तो यह ज्यादा चमकीला हो जाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी के पास पहुंचता है तो उसका रंग काफी चमकीला यानी गहरे लाल रंग का हो जाता है। तो इस घटना को विज्ञान में ब्लड मून कहा जाता है।

Love Life प्यार में वफादारी निभाती हैं इन राशि की लड़कियां

लव मैरिज में बाधक बनते हैं ये 4 ग्रह, आजमाएं ये ज्योतिषीय उपाय Love Marriage Ke Upay

चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल
साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में पूर्णत: सूर्य की उपस्थिति के कारण चंद्र ग्रहण दृश्य नहीं होगा, न ही इसकी मान्यता होगी। यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वैसे चंद्र ग्रहण के समय में 09 घंटे पूर्व से ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन और सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन पड़ता है। मेष, सिंह और धनु राशि को लोगों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। नए व्यापार में सफलता के योग हैं। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है

Blood Moon
Blood Moon 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।