Blood Moon 2022 : 16 मई यानी (Blood Moon) आज सोमवार को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण (Blood Moon) है और दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि यह खग्रास चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। दरअसल, जब सूर्य, धरती और चंद्रमा तीनों एक सीध में आ जाते हैं तो इस स्थिति में धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है। तब इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
Blood Moon 2022
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 16 मई, सोमवार की सुबह 07.57 बजे शुरू होगा। यह चंद्र ग्रहण दोपहर के 12:20 बजे तक रहेगा। यानी कि इस चंद्र ग्रहण का ग्रहण काल करीब 5 घंटे का होगा। हालांकि भारत में नहीं दिखने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
मंगलवार से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत! Mars Transit
Chandra grahan 2022 घर से बाहर न निकलें गर्भवती महिलाएं, जानिए कारण
ब्लड मून दिखने की वजह
चंद्र ग्रहण के दिन चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। इसलिए ब्लड मून कहा जाता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा के रंग बदलने को लेकर वैज्ञानिकों मानना है कि इस दौरान सूरज की रोशनी पृथ्वी से होकर चंद्रमा पर पड़ती है। इसलिए ग्रह की छाया पड़ने के चलते चंद्रमा का रंग ग्रहण के दौरान बदल जाता है।
इस दौरान चांद का रंग लाल, तांबे जैसा नजर आने लगता है। जो लोग ब्लड मून देखना चाहते हैं वे नासा की साइट या ट्विटर अकाउंट पर जाकर इसकी लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। नासा सुबह 8.33 बजे से इसकी लाइव स्ट्रीम दिखाएगी।
वैशाखी पूर्णिमा पर 3 शुभ योग, जानिए और भी खास बातें Vaisakhi Purnima 2022
लॉफिंग बुद्धा की इस मूर्ति से होता है धन लाभ Feng shui tips
वृश्चिक राशि में लग रहा है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी है। यह ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है। वहीं इसके बाद 8 नवंबर को लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। एक विशेष संयोग यह भी है कि 16 मई का चंद्र ग्रहण बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लग रहा है, इसे बुद्ध पूर्णिमा कहते हैं। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।