Basant Panchami
राशिफल व्रत एवं त्यौहार

आखिर इस दिन क्यों की जाती है कामदेव की पूजा? जानें वजह Basant Panchami 2022

Basant Panchami : माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी करते हैं। इस बार यह पर्व यह 5 फरवरी 2022 को है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की उपासना की जाती है। कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इस दिन विशेष रूप से इनकी पूजा की जाती है। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन कामदेव की भी उपासना की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? यदि नहीं तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Basant Panchami 2022

Basant Panchami
Basant Panchami

फरवरी में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा लाभ ही लाभ february horoscope

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन कामदेव की पूजा करने की परंपरा है। शास्त्रों में कामदेव को प्रेम का स्वामी माना गया है। मान्यता है कि अगर ये नहीं हों तो सृष्टि की उन्नति रुक जाएगी। साथ ही प्राणियों में प्रेम भावना खत्म हो जाएगा। यही कारण है कि कामदेव को विशेष स्थान प्राप्त है।

इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ हैं ये 30 दिन, बरसेगा पैसा Guru ast

क्यों की जाती है कामदेव की पूजा?
शास्त्रों के मुताबिक बसंत ऋतु का संबंध कामदेव से है। बसंत ऋतु का आगमन के साथ ही मौसम सुहाना हो जाता है। प्रकृति में एक अलग प्रकार का सौन्दर्य नजर आता है। मनुष्य के साथ-साथ अन्य प्रणी भी खुश नजर आते हैं। साथ ही उल्लास का वातावरण होता है। इसलिए प्रेम की दृष्टि से भी ये मौसम अनुकूल होता है।

पैराणिक मान्यताओं के मुताबिक कामदेव मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के पुत्र हैं। इनकी शादी देवी रती से हुई थी। देवी रती आकर्षण और प्रेम की देवी हैं। हालांकि कुछ कथाओं में कामदेव को ब्रह्माजी का पुत्र बताया गया है।

घोड़े की रफ्तार के दौड़ेगा व्यापार, करें ये छोटा सा काम black horseshoe

भगवान शिव ने दिया था कामदेव को वरदान
पैराणिक कथाओं के मुताबिक कामदेव ने एक बार भगवान शिव की तपस्या भंग कर दी थी। जिस कारण शिव का मन चंचल हो गया। भगवान शिव को जब सत्य की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने क्रोध से कामदेव को भस्म कर दिया। जिसे जानकर कामदेव की पत्नी रती विलाप करने लगीं। कहते हैं कि रती की विनती पर भगवान शिव ने कामदेव को भाव रूप में प्रकृति में वास करने का वरदान दिया।

Basant Panchami

Basant Panchami
Basant Panchami

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in