Astrology : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक कुंडली में ग्रहों की स्थिति जीवन की दशा और दिशा को बदलते हैं। (Astrology) जब ग्रह मजबूत और शुभ दशा में होते हैं तो जीवन में विशेष सफलता मिलती है। प्रत्येक ग्रह के प्रभाव के आधार पर व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य अलग-अलग होता है। बुध और शनि का संबंध क्रमशः बुद्धि और कर्म से है। ऐसे में उन राशि की लड़कियों के बारे में जानते हैं जो अपनी बुद्धि और मेहनत की बदौलत ऊंचे मुकाम हासिल करती हैं।
Astrology for Girls
ऐसे लोगों पर धन के देवता कुबेर भी रहते मेहरबान, जिनके हाथ में होते हैं ये चिह्न Palmistry
ये 5 पशु माने जाते हैं बेहद लकी, इन्हें पालने से बनी रहती है खुशहाली Auspicious Animals
मिथुन (Gemini)
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मिथुन राशि से संबंधित लड़कियां मनी माइंडेड होती हैं। इस राशि से संबंधित लड़कियां करियर में बहुत अधिक सफल होती हैं। साथ ही ये बिजनेस में अकूत धन अर्जित करती हैं। दरअसल इस राशि पर बुध और शनि का प्रभाव रहता है। जिस कारण से इस राशि से संबंधित लड़कियां काफी तेज और मेहनती होती हैं।
जानिए नव संवत्सर 2079 के कौन हैं राजा और मंत्री, सभी ग्रहों की बदलेगी चाल hindu nav varsh
कन्या (Virgo)
कन्या राशि की लड़कियां बुद्धिमान होती हैं। इस राशि की लड़कियों में पैसा कमाने का जुनून होता है। इनके बातचीत करने का तरीका सबसे अलग होता है। जिस कारण ये औरों से अलग होती हैं। मेहनत और अपनी बुद्धि की बदौलत ये अमूमन हर काम में सफलता अर्जित करती हैं। कन्या राशि की लड़कियों पर बुध देव और शनि देव मेहरबान होते हैं। जिस कारण इस राशि से संबंधित लड़कियां मेहनती और जुनूनी होती हैं।
इन राशि वालों के लिए खास हैं नवरात्रि, मिलेगी साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति! Chaitra Navratri
मकर (Capricorn)
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में इस राशि की लड़कियों पर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि रहती है। इसलिए इस राशि से संबंधित लड़कियां करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। साथ ही ये जोखिम लेने की क्षमता रखती हैं। इतना ही नहीं, ये अपने दम पर करियर में खूब सफलता अर्जित करती हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।