astro 1 ganeshavoice.in वर्ष 2022 में कैसी रहेगी आपकी लाइफ, देखें अपनी राशि Astrology 2022
ज्योतिष जानकारी राशिफल

वर्ष 2022 में कैसी रहेगी आपकी लाइफ, देखें अपनी राशि Astrology 2022

Astrology 2022 : देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) एक वर्ष में अपनी राशि बदलते हैं और दूसरी राशि में गोचर करते हैं। बृहस्पति (Jupiter) को दो राशियों धनु और मीन के स्वामी हैं। गुरु (Jupiter) जब भी कर्क राशि में आते हैं तब वे उच्च के होते हैं अच्छा फल प्रदान करते हैं जबकि मकर राशि (zodiac)  में नीच के होते हैं।

astro 1 ganeshavoice.in वर्ष 2022 में कैसी रहेगी आपकी लाइफ, देखें अपनी राशि Astrology 2022

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

गुरु 12 अप्रैल 2022 को अपनी राशि बदलेंगे और स्वराशि मीन में गोचर करेंगे, जबकि साल के शुरुआती महीने में यह कुंभ राशि में रहेंगे। इसके बाद 23 फरवरी 2022 को बृहस्पति अस्त होंगे। जहां से ये 27 मार्च 2022 को वापस से उदय होंगे। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति अपनी खुद की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे।

वर्ष 2022 में सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 के शुरुआती महीनों में गुरु ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेंगे। साल 2022 मिला-जुला रहेगा।

वृषभ राशि-
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का साल 2022 में गोचर दसवें भाव में हो रहा है। कैरियर में बदलाव का समय रहेगा। अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल के शुरुआती कुछ महीनों के लिए गुरु का गोचर नौवें भाव में हो रहा है जो भाग्य का भाव है। अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

बन जाएंगे धनवान, कार्तिक पूर्णिमा पर कर लें ये 5 चमत्कारिक उपाय

कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन आठवें भाव में होगा। आपके लिए साल 2022 मिलाजुला रहने वाला रहेगा। संभलकर रहें और कोई निर्णय जल्दी में न करें।

सिंह राशि-
सिंह राशि वालों के लिए साल के शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति सातवें भाव में स्थित रहेंगे। व्यापार में स्थितियां पहले के मुकाबले में बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रहेगी, लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2022 में गुरु शुरुआती महीनों में छठे भाव में मौजूद रहेंगे। आपके लिए साल बहुत ही बेहतरीन बीतेगा। बिजनेस करने वाले जातक व्यापार में नई ऊंचाई को प्राप्त करेंगे।

इन राशि वालों का चमकने वाला है भाग्य

तुला राशि-
वर्ष 2022 में तुला राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का गोचर पांचवें भाव में रहेगा। इस वर्ष आपके लिए धन के नए-नए और अच्छे मौके प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर साल 2022 में चौथे भाव में होगा। साल मिला जुला रहेगा। घर या कोई संपत्ति की खरीदारी के लिए साल बहुत ही शुभ रहेगा।

धनु राशि-
वर्ष 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में होगा। इस वर्ष आपको चुनौतियों का सामना करने और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समय प्रतिकूल रहेगा।

ग्रहों की खराब दशा भी बनती है डायबिटीज Diabetes का कारण, ऐसे करें बचाव

मकर राशि-
मकर राशि वालों के लिए साल 2022 में गुरु का गोचर दूसरे भाव में होगा। खर्चे इस साल आपके जरूरत से ज्यादा रहेंगे। बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु साल 2022 के शुरुआती दिनों में लग्न राशि में रहेगा। आर्थिक गतिविधियों की दृष्टि से शानदार गुजरेगा। नए-नए कार्यों में आप अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

मीन राशि-
वर्ष 2022 में मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुरुआत में बारहवें भाव में रहेगा। विदेश की यात्रा कर सकते हैं। धन-संपदा में इस साल इजाफा होने के संकेत हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Astrology 2022
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in