Astrology : भगवान श्री कृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था कि भारतवर्ष के परिवारों में 7 वस्तुओं का होना अनिवार्य है। इनके कारण ही घर में सुख-समृद्धि आती है और कष्टों का निवारण होता है।
1. चंदन
घर में चंदन का होना काफी शुभ माना जात है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। सभी देवी देवताओं की पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक लगाने से मन को शांति मिलती है, क्योंकि माथे पर जिस जगह हम तिलक लगाते हैं वहां आज्ञा चक्र होता है।
धन, नौकरी और कारोबार में चाहिए तरक्की promotion तो करें ये सरल उपाय
2. वीणा
घर के किसी शांत-एकांत स्थान पर वीणा भी रखना चाहिए। वीणा घर में रखने से मां सरस्वती की कृपा बरसती है और घर के सभी सदस्यों के ज्ञान में विकास होता है। यह तो सभी जानते हैं कि बिना ज्ञान के हालात कितने खराब हो जाते हैं। जैसे आज की स्थिति में दुनिया भर के वैज्ञानिकों को कोविड-19 वायरस को खत्म करने वाली दवा का ज्ञान नहीं है।
‘प्याज कच्ची और भक्ति सच्ची’ से यहां होती है हर मुराद पूरी, जानिए कौन से हैं ये देवता
3. गाय का घी
भगवान श्री कृष्ण को गाय बहुत प्रिय थीं। ऐसा कहा जाता है कि घर में गाय के दूध से बना शुद्ध देशी घी जरूर रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करते रहना चाहिए। घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में शाम को गाय के घी का दीपक भी जलाना चाहिए। गाय के घी में कई चमत्कारिक गुण होते हैं। स्वास्थ्य के अलावा गाय के घी का दीपक घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को जलाकर नष्ट कर देता है एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करता है।
प्यार Love के मामले धोखेबाज होते हैं इन राशियों के लड़के, भूलकर भी न करें विश्वास
4. शहद
अगर आपके घर की रसोई में शहद नहीं है तो इस जन्माष्टमी इसे जरूर खरीद लें। घर में शहद रखने से वास्तु के कई दोष शांत होते हैं। साथ ही पूजन में भी शहद जरूरी होता है। सभी देवी-देवताओं को इसे अर्पित किया जाता है। उन्हें भोग भी लगाया जाता है और जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में देवी देवताओं की विशेष कृपा रहती है।
जानिए आपकी जन्म तारीख किस तरह आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन को प्रभावित करती है
5. शीतल जल
घर में हमेशा साफ-सुथरे जल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। घर में आए मेहमानों का स्वागत शीतल जल से स्वागत करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली के कई सारे दोष दूर होते हैं और इंसान के सिर से संकटों का भार कम होता है।
6. बांसुरी
भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी जिस घर में होती हैं, वहां धन और प्रेम की कभी कमी नहीं आती है। वास्तु के अनुसार भी इसे घर में रखना काफी शुभ बताया गया है। बांस की बांसुरी घर में रखने से गृह क्लेश की समस्या भी दूर होती है।
यह मात्र एक उपाय बनाएगा आपको अमीर, आज से ही शुरु करें : Astro Tips
7. बाल गोपाल
घर में बाल गोपाल की प्रतिमा आनंद का कारण होती है। बाल गोपाल की प्रतिमा का तात्पर्य होता है भगवान श्री कृष्ण साक्षात उपस्थित हैं। आपके सुख-दुख में भागीदार होते हैं। परिवार के नवजात शिशुओं के साथ खेलते हैं, वृद्धजनों के कष्टों को दूर करते हैं और युवाओं के सहयोगी बन जाते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।