Astro Tips for Money

होना चाहते हैं रातों-रात मशहूर? इन आसान उपायों से ग्रह होंगे प्रसन्‍न Astro Tips for Money

Astro Tips for Money and Popularity: आज जीवन में यश, कीर्ति पाने (Astro Tips for Money) के लिए कड़ा परिश्रम (Astro Tips for Money) कर रहा है, लेकिन अनेक लोग इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। निस्संदेह इसके पीछे ग्रहों की कोई कमजोरी कारण होती है जिससे उसे मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है। कोई भी अच्छा करियर एक ग्रह से पूर्ण निर्मित नहीं होता है, जब कई ग्रहों का सहयोग इसमें मिलता है तब व्‍यक्ति को ख्याति मिलती है। इसलिए हर ग्रह को प्रसन्न करना जरूरी हो जाता है, ताकि व्यक्ति पर हर ग्रह की कृपा बनी रहे। आइए जानते हैं, ग्रहों को वस्‍त्रों और कुछ आसान उपायों के जरिए खुश करने के तरीके।

Astro Tips for Money and Popularity

Astro Tips for Money
Astro Tips for Money

ऐसे करें ग्रहों को प्रसन्‍न

सूर्यः इनकी कृपा पाने के लिए व्यक्ति को जल का सेवन तांबे के पात्र में करना चाहिए। मान्यता है कि इलायची के सेवन से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। जेब में लाल रंग का रुमाल रखने से भी सूर्यदेव की अनुकंपा प्राप्त की जा सकती है। रविवार के दिन लाल वस्त्र धारण करने से सूर्य प्रसन्न होते हैं।

चंद्रमाः क्रीम रंग के वस्त्रों को धारण करने से चंद्रमा के शुभ प्रभावों का प्रवाह बढ़ाता है। वहीं चांदी के बर्तनों का उपयोग करने से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है। जेब में सफेद रंग का रुमाल भी रखना चाहिए।

अब 15 दिन बाद लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें इसका प्रभाव Lunar Eclipse 2022

अक्षय तृतीया पर जरुर करें यह कार्य, मिलेगी मांं लक्ष्मी की कृपा Akshaya Tritiya 2022

मंगलः मंगल ग्रह की कृपा पाने के लिए तांबे के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए, चटक लाल रंग के वस्त्र धारण करने से मंगल प्रसन्न होते हैं। साथ ही जेब में लाल रंग का ही रुमाल रखना चाहिए। माथे पर लाल तिलक लगाने से भी मंगल की कृपा प्राप्त होती है।

बुधः इनकी कृपा पाने के लिए हरे रंग के वस्त्र धारण करना अच्छा माना गया है। इसके साथ ही जेब में हरे रंग का रुमाल या कोई छोटा हरा कपड़ा रखें। वैसे स्पोर्टी लुक में रहना भी बुध को प्रसन्न करता है। अगर बुध प्रभावी है, तो व्यक्ति बुद्धि के बल पर अपने क्षेत्र में खुद को स्थापित करता है।

Astro Tips for Money
Astro Tips for Money

बृहस्पतिः देव गुरु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। जेब में रुमाल भी पीले रंग का का रखें। पीले रंग के फूलों की माला पहनें, तो भी लाभ होगा। महिलाएं पीले रंग के फूलों का गजरा बना सकती हैं। केसर व हल्दी का तिलक प्रत्येक गुरुवार को लगाना चाहिए।

शुक्रः दैत्य गुरु शुक्राचार्य का कृपापात्र बनने के लिए सिल्वर, चमकीले सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। साथ ही जेब में अच्छी क्वालिटी का चमकीला सफेद रंग का रुमाल रखें। सफेद फूलों की ही माला धारण करें। हीरा, प्लैटिनम एवं सफेद सोना ( व्हाइट गोल्ड) के आभूषण धारण करने से भी शुक्र देव की अनुकंपा प्राप्त होती है।

Akshaya Tritiya 2022 : अक्षय तृतीया पर बन रहे 3 राजयोग, देंगे यह फल

इन 4 राशि वालों के लिए बना राजयोग, मिलेगा तगड़ा धनलाभ Raj Yog 2022

शनिः सूर्य पुत्र शनि को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को नीले के शेड वाले वस्त्र धारण करने चाहिए। जेब में रुमाल भी काले रंग का ही रखें। साथ ही काले रंग की वस्तुओं का यथासंभव दान भी करना चाहिए। किसी गरीब के पास जूते-चप्पल न हों तो उसे अपने पैसे से खरीद कर देना चाहिए।

Astro Tips for Money

राहु: राहु को प्रसन्न करने के लिए ग्रे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए, स्मोकी रंग, भड़कीले रंग से राहु प्रसन्न होते हैं। राहु के प्रसन्न करने के लिए कुत्तों की सेवा करना भी कारगर उपाय है।

Astro Tips for Money
Astro Tips for Money

केतुः मल्टी कलर के कपड़े पहनने से केतु प्रसन्न होते है। जेब में चितकबरे रंग का रुमाल रखें, हाथ की कलाई में लाल रंग का कलावा धारण करना चाहिए। धार्मिक चिन्ह शरीर पर होना चाहिए क्योंकि केतु धर्म ध्वजा हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।