Astro Money Tips : हर इंसान चाहता है कि उसके (Astro Money Tips) ऊपर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रही। साथ ही (Astro Money Tips) उसको जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती रहे। आपको बता दें कि मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। मतलब मां लक्ष्मी की कृपा के बिना धन की प्राप्ति संभव नहीं है। वहीं आपने देखा होगा लोग मेहनत खूब करते हैं लेकिन उनको सफलता नहीं मिलती और उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
Astro Money Tips : यहां हम आपको तिजोरी से जुड़े ज्योतिष के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको करने से आपको धन में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
Astro Money Tips
पीली कौड़ी- Astro Money Tips
दीपावली या धनतेरस के दिन श्रीसूक्त के मंत्रों से 7 कौड़ियों को सिद्ध करके अलमारी या जहां पैसे रखते हैं, वहां इन कौडियों को रखना चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि में होती है। अगर आप दीपावली या धनतेरस पर कौडियों को नहीं रख पाएं तो आप शुक्रवार के दिन भी कौड़ियों को रख सकते हैं। क्योंकि शुक्रवार के दिन का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है।
कमल का फूल- Astro Money Tips
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत पसंद है। इसलिए अलमारी या प्रतिष्ठान में मतलब जहां आप धन रखते हैं, वहां कमल का फूल रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
इस साल शनि जयंती पर बन रहा अद्भुत संयोग Shani Jayanti 2022
Taurus Child Nature: अदभूत प्रतिभा के धनी होते हैं वृष राशि के बच्चे
हल्की की गांठ- Astro Money Tips
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए हल्दी की गांठ का उपाय अचूक है। आपको गुरुवार या शुक्रवार के दिन हल्दी की छोटी 5 गांठ को लेकर लाल या पीले कपड़े में धन के साथ रख देनी है। ऐसा करने मां लक्ष्मी का हमेशा आपके ऊपर आशीर्वाद बना रहेगा।
एकाक्षी नारियल- Astro Money Tips
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एकाक्षी नारियल को सिद्ध कर घर या दुकान की तिजोरी में रखा जाए तो हमेशा बरकत बनी रहती है। साथ ही जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, उस घर के लोगों पर तांत्रिक क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है और उस परिवार के सदस्यों को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व यश प्राप्त होता है।
इन लोगों को तरक्की दिलाएगा त्रिग्रही योग Trigrahi Yog 2022
सत्य साबित हो रहीं विष्णु पुराण की ये भविष्यवाणियां! Vishnu Purana
कुबेर यंत्र- Astro Money Tips
कुबेर भगवान को स्थाई धन संपत्ति का देवता माना जाता है, इसलिए तिजोरी में कुबेर यंत्र या फिर श्री यंत्र रखना चाहिए। श्री यंत्र को साक्षात मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इससे आपके घर में हमेशा धन की बरकत बनी रहती हैं और कभी धन की कमी नहीं होती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।