Akshaya Tritiya 2022

Akshaya Tritiya 2022 : अक्षय तृतीया पर बन रहे 3 राजयोग, देंगे यह फल

Akshaya Tritiya 2022 : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर्व का विशेष महत्व होता है। ये एक ऐसा दिन होता है। (Akshaya Tritiya) जिमसें कोई भी मांगलिक और धार्मिक कार्य बिना महूर्त पूछे अझूब कर लिया जाता है। इस त्योहार को आखा तीज भी कहा जाता है। वहीं इस साल इस तिथि पर 3 राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। साथ ही शास्त्रों में इस दिन दान करने की भी बहुत महिमा बताई गई है।

मान्यता है इस दिन किए गए दान से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए और कौन से राजयोगों का निर्माण हो रहा है।

Akshaya Tritiya 2022

Akshaya Tritiya 2022
Akshaya Tritiya 2022

इन 3 राजयोगों का हो रहा है निर्माण
अक्षय तृतीया के दिन शुक्र ग्रह के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य राजयोग, गुरु बृहस्पति के मीन राशि में होने से हंस राजयोग और शनि के अपने घर में विराजमान होने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है, वहीं इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में स्थित रहेंगे। लगभग 50 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि दो ग्रह उच्च राशि में और दो प्रमुख ग्रह स्वराशि में स्थित रहेंगे।

इस तारीख में जन्में लोगों पर होती है शनिदेव की शुभ दृष्टि Numerology

इन 7 चीजों को देखने मात्र से ही हो जाती है पुण्य की प्राप्ति, सुखमय गुजरता है जीवन Life Mantra

अक्षय तृतीया पर दान का महत्व
अक्षय तृतीया के दिन कई लोग दान दक्षिणा भी करते हैं। इसका बहुत बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि दान- पुण्य करने से घर में सुख समृद्धि आती है। साथ ही जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और घर में धन-धान्य की कमी भी नहीं होती है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

Akshaya Tritiya 2022
Akshaya Tritiya 2022

जौ के दान का है विशेष महत्व
अक्षय तृतीया पर जौ का दान करने से लोग अपने सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं। शास्त्रों में जौ को कनक यानी सोने के समान माना गया है। इसलिए जौ का दान करने से घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है।

गरीब को अन्न का करें दान
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के दिन चावल, दाल व आटा आदि का करना बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही अन्नपूर्णा माता की कृपा सदा बनी रहती है।

Astrology : इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी की बनी रहती है असीम कृपा

झाड़ू-पोछा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, होगा मां लक्ष्मी का वास Vastu Tips

जल के पात्र का करें दान
अक्षय तृतीया के दिन जल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। प्याऊ के लिए या लोगों के लिए पीने के साफ पानी की व्यवस्था करवा सकते हैं। पुराणों में भी लिखा है कि अक्षय तृतीया को जल का दान करना महापुण्य माना गया है। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कोई जल का पात्र भी दान कर सकते हैं।

Akshaya Tritiya 2022
Akshaya Tritiya 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।