b803614cfcf588ad2150e0a85123ac47 1
घरेलू नुस्खे

Corona से बचे महंगाई में फंसे, कहीं दिल दिमाग का रोगी न बना दे बढ़ती महंगाई

बढ़ती महंगाई का आलम यह हो गया है कि यह भी कोरोना वायरस Corona की तरह न्यू नॉर्मल लगने लगा है। कुछ समय पहले महीनों में चीजों के दाम बढ़ते थे लेकिन अब हर दिन खाने की चीजों के दाम में उछाल नजर आता है। हालांकि भारत में पुरानी पद्धतियों को हमेशा फॉलो किया गया है और समय-समय पर वह काम भी आई है। आज महंगाई के दौर में आम जनता खाने की महंगी वस्तु के सस्ते ऑप्शन चुनने को मजबूर हो रही है।

b803614cfcf588ad2150e0a85123ac47 1

कोलेस्ट्रॉल- कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने पर महंगाई के दौर में सस्ती चीजों के सेवन से भी आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं। लौकी का सेवन करें, लौकी का ज्यूस भी काफी फायदेमंद होता है, लहसुन के सेवन से खून पतला होता है। आप आधे से भी कम चम्मच घी को गरम करके उसमें लहसुन की कलियों को सेक लें। और रोज सुबह खाली पेट लें। इससे आपका खून पतला रहेगा।

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

शुगर- शुगर के मरीज होने पर आप कम कीमत में भी अपनी शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे- शुगर हाई होने पर रोज खाली पेट नीम के ज्यूस का सेवन करें, भुने हुए चने का सेवन करें, बेसन की रोटी और खाखरे भी खा सकते हैं।

कैल्शियम- इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लग जाती है। ऐसे में आप अगर महंगाई के दौर में भी अपने आपको फीट रखना चाहते हैं तो केले खाएं, दूध पीएं, अगर पनीर नहीं खा सकते हैं तो एक दिन छोड़कर पीने के पानी में चूना डाल लें (पान पर लगाने का)। ताकि आपको कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होगी।

दिल को रखें स्वस्थ- कहते दिल को स्वस्थ रखने के लिए सेब जरूर खाना चाहिए। लेकिन सेब महंगे होने के कारण कई लोग नहीं भी खाते हैं। ऐसे में आप कद्दू का सेवन कर सकते हैं, साथ ही प्रतिदिन नाश्ते के बाद दूध से हल्दी जरूर लें। वह आपको दिल की बीमारी से दूर रखेगी।

हिमोग्लोबिन- जी हां, खून की कमी होने पर गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। मनुक्का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है लेकिन इसकी जगह आप टमाटर खा सकते हैं, गुड़ का पानी पीने से हीमोग्लोबिन एक सप्ताह में बढ़ने लगता है। रोज सुबह ब्रश करने के बाद गुड़ के पानी में थोड़ा सा नींबू और काला नमक डालकर पी लीजिए।

डिप्रेशन-
कोरोना काल में यह एक आम समस्या बन गई है। लेकिन इस पर काबू नहीं करने पर यह इंसान के लिए परेशानी बन जाती है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा डार्क चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके बदले आप रोज सुबह धूप लें, हरी सब्जियों का सेवन करें, मेडिटेशन करें और अधिक से अधिक पानी पीएं। तब भी आप इस बीमारी से जीत सकते हैं।

आंखों की रोशनी- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हाई रीच फूड का सेवन करना चाहिए। जैसे ब्रोकली, महंगी होने पर आप इसकी जगह गाजर, आंवले का भी सेवन कर सकते हैं। आंवले और गाजर में आंखों के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बहुत जरूरी है।

इम्युनिटी- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप खट्टे फलों को सेवन जरूर करें। जैसे संतरा, अंगूर, नींबू। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी और सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह मोटापा और हृदय रोग को भी दूर करने में मदद करता है। हल्दी, अदरक, पालक और लहसुन भी मददगार होती है।

बॉडी की चिकनाहट- तेल का अधिक सेवन सेहत के लिए खतरा होता है। लेकिन प्रतिदिन इसका सेवन भी जरूरी है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से कभी नुकसान नहीं होता है। लेकिन आज तेल की कीमत पर नजर डाली जाए तो-

– सरसों तेल 2020 में 118 रुपए था 2021 में 180 रुपए
– वनस्पति तेल 2020 में 90 रुपए, 2021 में 135 रुपए
– सोयाबीन तेल 2020 में 100 रुपए 2021 में 153 रुपए
– पॉम ऑयल 2020 में 86 रुपए 2021 में 133 रुपए

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेल का ऐसा कोई खास दूसरा ऑप्शन नहीं है। इसके लिए आम इंसान को ही खपत कम करना होगी।

10 पोषक तत्वों से भरपूर दाल- जी हां, दाल में इस तरह के फाइबर पाए जाते हैं, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, पेट संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं, बादाम से अधिक प्रोटीन दालों में पाया जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप सस्ती सब्जियां खा सकते हैं। क्योंकि इसका दूसरा उपाय नहीं है। दाल रोजमर्रा की खाद्य चीजों में आता है। साथ ही आप मूंगफली का सेवन भी कर सकते हैं।

नोट: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खों पर कोई भी पहल करने से पहले अपने विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Corona, corona vaccine, Corona virus, Coronavirus
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in