सहारनपुर। फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में दो ग्रह अपनी अपनी राशि बदल कर दूसरी राशि में गोचर कर रहे हैं। 21 फरवरी को शुक्र का गोचर करेंगे तो 22 फरवरी को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह 22 फरवरी 2021 की सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर वृषभ में प्रवेश करेंगे और आगामी 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल साहस प्रदान करने वाले ग्रह हैं,इसलिए इनका यह गोचर बेहद ही महत्वपूर्ण होगा।
मेष राशि
मंगल ग्रह का यह गोचर आपके कारोबार में तरक्की प्रदान करेगा। पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आय और धन एकत्रित करने में बढ़ोत्तरी होगी। उधार दिया गया रुपया आपको वापस मिल सकता है। आपकी भाषा में कुछ कड़वाहट आ सकती है। इसलिए अपनी भाषा पर संयम बरते।
समस्या है तो समाधान भी है। ज्योतिषी से अभी बात करें। क्लीक करें।
वृषभ राशि
मंगल का यह गोचर वृषभ राशि में ही हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे। आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। इस दौरान आपका स्वभाव उग्र रह सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से कारोबार में लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
मंगल के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों के खर्चों में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। कार्य के सिलसिले में या किसी अन्य वजह से आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाला है। सेहत के प्रति लापरवाही से स्वास्थ्य को नुकसान होगा।
कर्क राशि
मंगल के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। आमदनी के नए मार्ग आपको दिखाई देंगे। यदि कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो इसमें आपकी जीत होने की उम्मीद है। छोटे मोटे विवादों से बचने का प्रयास करें।
शुक्र देव कर रहे हैं कुंभ राशि में गोचर, आप पर पड़ने वाला है ये असर
सिंह राशि
मंगल का यह गोचर आपके दशम भाव में हो रहा है। दसवें भाव में मंगल को दिशा बल मिलता है। फलस्वरुप कार्य स्थल पर आपको पदोन्नति हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कन्या राशि
मंगल के इस गोचर से कन्या राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। यह समय बेहद ही लाभदायक रहेगा। जितनी मेहनत आप करेंगे, उतना अधिक लाभ आपको होगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे।
तुला राशि
इस गोचर के फल स्वरुप तुला राशि वाले अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इस अवधि में किसी कोई पैस उधार न दें। किसी भी गैर कानूनी गतिविधि में शामिल न हो, नहीं तो बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
शनिदेव अगले चार साल रहेंगे अत्यंत प्रभावशील, बरसाएंगे जनमानस पर कृपा
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर सामाजिक कार्यों में लाभ दिलाएगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर आमदनी में बढ़ोत्तरी कराएगा। यदि आप किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको नौकरी मिल सकती है। हालांकि मंगल का यह गोचर आपका खर्च भी बढ़ाएगा। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर उनके स्वभाव में बदलाव लाएगा। आप विलासिता की वस्तुओं पर अपना धन खर्च करेंगे और जिंदगी का पूजा मजा लेंगे। प्रेम संबंधों में दिक्कते हो सकती हैं, जिससे आपके रिश्ते भी प्रभावित होंगे।
अपने खानदान का नाम रोशन करती हैं ऐसे हाथ वाली महिलाएं
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर मिला जुला रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आपको नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर कुछ खास नहीं रहने वाला है। आप अपने लक्ष्यों के प्रति वचनबद्ध रहेंगे। भविष्य को संवारने के लिए योजनाएं बनाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।