shukra rashi parivartan 1
ग्रह गोचर

शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 6 राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, होगा धन लाभ

जीवन में सुख-समृद्धि और विलासिता प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र का आज राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का यह राशि परिवर्तन दोपहर 01 बजकर 09 मिनट पर होगा। शुक्र इसके बाद 28 मई तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा। जानिए किन छह राशि वालों को फायदा मिलने वाला है। (शुक्र का राशि परिवर्तन) ( shukra rashi parivartan)

shukra rashi parivartan 1

मेष : राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

समस्या है तो समाधान भी है: फ्री में ज्योतिषी से बात करें

वृषभ : राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होने के कारण व्यापारियों को भी इस गोचर का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा करने वालों को तरक्की मिल सकती है।

कर्क : राशि वालों के लिए यह गोचर काल शुभ साबित होगा। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान नए काम की शुरुआत करना उत्तम है। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहित जातकों की शादी तय हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि : नया मकान या वाहन लेने का विचार कर रहे हैं तो यह समय उत्तम है। मई का महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। जमीन से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। व्यापारियों और नौकरीपेशा करने वालों को लाभ के योग बनेंगे। मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक : राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार का सहयोग व साथ मिलेगा। छात्रों को मेहनत का अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर : शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। परिवार व दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा।

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in