budh 1 ganeshavoice.in बुध ग्रह ने बदली अपनी चाल, इन राशि वालों पर भारी रहेगा एक पखवाड़ा
ग्रह गोचर नवग्रह

बुध ग्रह ने बदली अपनी चाल, इन राशि वालों पर भारी रहेगा एक पखवाड़ा

बुध ग्रह ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में बुध 1 मई तक रहेंगे। इसके बाद बुध वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार बुध सभी ग्रहों में राजकुमार हैं और गणना, लेखन, संचार, मित्र, वाणी, बुद्धि आदि के कारक ग्रह भी हैं। बुध का मेष राशि में प्रवेश से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

budh 1 ganeshavoice.in बुध ग्रह ने बदली अपनी चाल, इन राशि वालों पर भारी रहेगा एक पखवाड़ा

विद्वान ज्योतिषी से जाने अपनी समस्या का समाधान, बिल्कुल फ्री

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए से समय शुभ रहने वाला है। मान- सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन- लाभ होने की संभावना भी है।

वृष राशि
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चा सोच- समझकर ही करें।

मिथुन राशि
समाज में मान- सम्मान, पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नती के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि
बुध का मेष राशि में प्रवेश आपके लिए मिले- जुले परिणाम लेकर आ रहा है। नौकरी में लाभ होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय काफी अच्छा है।
विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

सिंह राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में पदोन्नती के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने होगा।

कन्या राशि
नौकरी और व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास के साथ कार्य करने से सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि
धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। बुध का मेष राशि में प्रवेश आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। तनाव बढ़ सकता है। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

धनु राशि
लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। नौकरी में लाभ के योग बन रहे हैं। बुध का यह गोचर आपको शुभ परिणाम दे सकता है।

मकर राशि
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। विवादों से दूर रहें। सकारात्मक रहने से चिंता और तनाव से मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि
आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं। समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *