ग्रह गोचर

गुरुवार स्पेशल : इन राशि वालों पर धनवर्षा करेंगे गुरुदेव बृहस्पति

Guru Rashi Parivartan 2021, Brihaspati Rashi Parivartan 2021, Brihaspati Gochar 2021, Rashi Parivartan 2021, गुरु का राशि परिवर्तन, गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन,

देव गुरु बृहस्पति आगामी 6 अप्रैल 2021 को एक बार फिर अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। लंबे समय के अंतराल के बाद उनका यह राशि परिवर्तन कई राशि के जातकों को जहां मालामाल करेगा, वहीं कुछ राशि के लोगों को वह मिला जुला परिणाम देंगे। देव गुरु 6 अप्रैल 2021 को मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और आगामी 14 सितंबर तक कुंभ राशि में ही रहेंगे।

मेष राशि : aries
गुरु का यह राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए लाभ के योग लेकर आया है। संतान की इच्छा रखने वाली दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य का अवसर आ सकता है। छात्रों के लिए समय अच्छा है, कंपीटिशन में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है।

किसी भी समस्या के समाधान के लिए ज्योतिष से बात करें बिल्कुल फ्री

वृषभ : tauras
बृहस्पति का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए भी अच्छा समय लेकर आया है। जमीन-जायदाद से जुड़े रुके कामों का निपटारा होगा, समाज में मान सम्मान मिलेगा, नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।

मिथुन : gemini
बृहस्पति देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में जाने वाले हैं और मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा समय आने वाला है। आपकी धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी, जो सरकारी काम रुके हुए हैं वो पूरे हो जाएंगे, आपकी रणनीतियां कारगर साबित होंगी, नौकरी में तरक्की और आय के नए स्त्रोत बनने की उम्मीद है।

कर्क : cancer
बृहस्पति का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहने वाला है। एक तरह जहां उन्हें आकस्मिक धन लाभ हो सकता है तो वहीं दूसरी तरफ सामाजिक कार्यों में धन का खर्च अधिक होगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं तो वहीं स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह : leo
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क की ही तरह सिंह राशि वालों के लिए भी मिला जुला रहने वाला है। एक तरफ जहां उन्हें नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिस कारण खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है और बजट गड़बड़ा सकता है। अविवाहतों के लिए शादी-विवाह की बात हो सकती है।

कन्या: virgo
कन्या राशि वालों की बात करें तो गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन उनके लिए भी कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। परिवार में हो रही किसी शादी में बजट से अधिक खर्च होगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले में न उलझें। भाग-दौड़ ज्यादा होगी जिस वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है।

तुला : libra
तुला राशि वालों को अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा, संतान से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी, नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, हर तरफ से सफलता और अच्छे अवसर मिलेंगे। आय के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है और नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है।

वृश्चिक : scorpio
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए भी मिला जुला समय लेकर आया है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है, पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है, नया वाहन, कोई कीमती वस्तु या भौतिक सुविधाओं वाली चीजें खरीद सकते हैं। लेकिन खर्च बढ़ेगा, परिवार में कलह होने से मानसिक अशांति का माहौल रहेगा और तनाव भी बढ़ सकता है।

धनु :sagitarius
गुरु का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। उन्हें नौकरी में नए और अच्छे अवसर मिलेंगे, धर्म और आध्यात्म में उनकी रुचि बढ़ेगी, संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी. विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, उन्हें भी सफलता मिल सकती है।

मकर : capricorn
मकर राशि वालों के लिए यह समय मिला जुला रहने वाला है. किसी तरह के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिए समय रहते सावधान हो जाएं। सेहत का ध्यान रखें, किसी तरह के विवादित मामले को आपस में ही हल कर लें, हालांकि आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और जमीन जायदाद के मामले भी हल हो जाएंगें।

इस साल होली पर बन रहा है विशेष योग, जानिए कब है होली और शुभ मुर्हत

कुंभ : aquarius
कुंभ राशि के जातकों की बात करें तो गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन उनके लिए भी मिला जुला समय लेकर आया है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी, सामजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। लेकिन कुंभ राशि वालों को अपनी कोई भी योजना किसी और के सामने नहीं बतानी चाहिए और उसे गोपनीय रखना चाहिए. व्यापार के क्षेत्र में अब तक जो रुकावट आ रही थी वो दूर होगी।

मीन : pisces
गुरु का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए मुश्किल समय लेकर आया है. उन्हें अपनी सेहत के लिए भी अधिक सतर्क रहने की जरूरत है, लेन-देन के मामलों में भी सावधान रहना होगा, बहुत अधिक भागदौड़ और बेवजह के खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है।

Tagged , Brihaspati Gochar 2021, Brihaspati Rashi Parivartan 2021, , , Guru Rashi Parivartan 2021, Guru Rashi Parivartan 6 april 2021, Rashi Parivartan 2021, गुरु का राशि परिवर्तन, गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *