आगामी 26 मई को वर्ष 2021 का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2021 In India) होने जा रहा है। हिंदी पंचांग के अनुसार इस दिन वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसी दिन वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण भारत में पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पूर्वी उड़ीसा, मिजोरम, मणीपुर, आसाम, त्रिपुरा व मेघालय में ग्रस्तोदय रुप में बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा, इन स्थानों पर चंद्रमा ग्रस्त ही उदित होगा और उदय के कुछ समय पश्चात ही ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021 In India)
साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। काल पुरूष की जन्म कुंडली में वृश्चिक राशि को आठवीं राशि बताया गया है। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है जो इस दिन मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन ये स्थिति बन रही है-
समस्या है तो समाधान भी है, करें विद्वान ज्योतिषी से बात, बिल्कुल फ्री
वृष राशि: सूर्य, शुक्र, बुध और राहु
मिथुन राशि: मंगल
वृश्चिक राशि: केतु, चंद्रमा
मकर राशि: शनि
कुंभ राशि: गुरू
चंद्र ग्रहण के समय अनुराधा नक्षत्र रहेगा( Chandra Grahan 2021 In India)
चंद्र ग्रहण के दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। अनुराधा नक्षत्र का स्थान सभी 27 नक्षत्रों में 17 नंबर पर आता है। शनि देव अनुराधा नक्षत्र के स्वामी हैं, जो इस दिन मकर राशि में रहेंगे। इस नक्षत्र के चारों चरण वृश्चिक राशि के अंर्तगत आते हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वालों पर मंगल ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। मंगल इस दिन मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे।
हर कार्य में चाहते हैं उन्नति तो रोजाना करें ये बेहद ही सरल उपाय
इन राशि वालो को सावधान रहना होगा (Chandra Grahan 2021 In India)
चंद्र ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में शुभ घटना नहीं माना जाता है। ग्रहण के समय चंद्रमा पीड़ित हो जाता है, जिस कारण उसका प्रभाव कमजोर पड़ जाता है। वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में चंद्र ग्रहण लग रहा है, इसलिए वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में जन्म लेने वालों को सावधान रहने की जरूरत है।
सूतक काल मान्य नहीं (Chandra Grahan 2021 In India)
इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा, क्योंकि इस चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण माना जा रहा है। उपछाया ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद नहीं होते हैं।
चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2021 In India)
26 मई को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से चंद्र ग्रहण आरंभ होकर शाम करीब 7 बजकर 21 पर समाप्त होगा।