Hariyali Amavasya 2022 : अमावस्या तिथि पर कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं (Hariyali Amavasya) जैसे दीपावली, कुशग्रहणी, सर्वपितृ आदि। श्रावण मास की अमावस्या पर हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 28 जुलाई, गुरुवार को है। ये दिन पूजा व उपाय आदि के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आगे जानिए इस दिन आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं…
Hariyali Amavasya 2022

धन लाभ के लिए यहां लगाएं दीपक
अगर आपके मन में धन की इच्छा है तो हरियाली अमावस्या पर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद पीपल की परिक्रमा कर देवी लक्ष्मी का ध्यान करें। अगर कोई लक्ष्मी मंत्र याद हो तो मन ही मन उसका जाप करें। इसके बाद अपने घर आकर घर के मंदिर में भी दीपक जलाएं। इस उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
पितृ दोष की शांति के लिए
अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो हरियाली अमावस्या पर एक आसान उपाय करने से इसके अशुभ प्रभाव में कमी आ सकती है। अमावस्या पर सुबह किसी नदी में स्नान करें और हाथ में काले तिल लेकर सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्यदेवता से पितृों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। सूर्य भी साक्षात पितृ का ही स्वरूप है। इस उपाय से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
Surya Gochar: इन 3 राशि वालों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा
ये 3 राशि वाले हो जाएं सतर्क, शुरू हो सकते हैं बुरे दिन Guru Vakri

शनि की कृपा पाने के लिए उपाय
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को ग्रहों का न्यायाधीश कहा गया है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए हरियाली अमावस्या पर शमी का पौधा लगाएं और रोज इसकी देखभाल करें। जैसे-जैसे ये पौधा बढ़ता जाएगा, आप पर शनिदेव की कृपा भी बढ़ती जाएगी। शमी का पौधा साक्षात शनि का ही स्वरूप माना गया है।
हनुमानजी को चढ़ाएं चोला
हरियाली अमावस्या पर हनुमानजी से जुड़े उपाय भी किए जा सकते हैं। इस दिन किसी ऐसे हनुमान मंदिर जाएं, जहां बहुत कम लोग जाते हों, वहां जाकर हनुमानी की प्रतिमा पर सिंदूर और सरसों के तेल का चोला चढ़ाएं। इस उपाय से हनुमानजी अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं और संकटों से बचाते हैं।
जिंदगी बर्बाद कर देता है ये अशुभ योग, 2 अगस्त को शुभ योग में करें ये 3 उपाय Kaal Sarp Dosh
वक्री गुरु : इन 3 राशि वालों दूर होगी पैसों की तंगी Horoscope Guru Vakri 2022
